Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नताशा संग तलाक के बाद पहली बार बेटे अगस्त्य से मिले हार्दिक पांड्या, चेहरे पर दिखी खुशी, बयां किया हाल
    Chhattisgarh

    नताशा संग तलाक के बाद पहली बार बेटे अगस्त्य से मिले हार्दिक पांड्या, चेहरे पर दिखी खुशी, बयां किया हाल

    News EditorBy News EditorSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक पिछले दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अपने अलगाव को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। अभिनेत्री और क्रिकेटर ने शादी के चार साल में ही अपना रिश्ता खत्म कर दिया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की खबर दी, जिसने लोगों को ज्यादा हैरान नहीं किया, क्योंकि लंबे समय से इनके रिश्ते में तनाव की खबरें आ रही थीं। तलाक के ऐलान से पहले ही नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थीं। नताशा और हार्दिक ने जुलाई में अपने डिवोर्स का ऐलान किया था, जिसके बाद से अभी तक अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में ही थे। इस बीच हार्दिक लंबे समय बाद बेटे अगस्त्य से मिले, जिसकी तस्वीरें और खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

    2 महीने बाद बेटे अगस्त्य से मिले हार्दिक

    अगस्त्य हाल ही में अपनी मां नताशा के साथ भारत वापस लौटे और लौटते ही उनकी पिता हार्दिक से मुलाकात नहीं हो पाई थी। रविवार को हार्दिक लंबे समय बाद अपने बेटे से मिले और इस दौरान उनके चेहरे पर बेटे से मिलने की खुशी साफ नजर आ रही थी। हार्दिक तकरीबन 2 महीने बाद अपने बेटे से मिले और इस दौरान वह बेहद खुश लग रहे थे।

    बेटे के साथ हार्दिक पांड्या ने शेयर की तस्वीरें

    हार्दिक ने सोशल मीडिया पर बेटे अगस्त्य और भाई क्रुणाल के बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दोनों को अपनी बाहों में समेटे नजर आ रहे हैं। फोटो में हार्दिक को दोनों बच्चों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की। स्टार क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पीनेस।’ हार्दिक और अगस्त्य की इन तस्वीरों पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और बेटे के साथ रीयूनियन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    पापा को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे अगस्त्य

    हार्दिक पांड्या जैसे ही बड़ौदा पहुंचे तो भाभी पंखुड़ी अपने बेटे कबीर और अगस्त्य के साथ उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट भी पहुंचीं, जहां हार्दिक दोनों बच्चों को देखकर काफी खुश हो गए। बता दें, सर्बिया से वापसी के बाद से अगस्त्य बड़ौदा में क्रुणाल पांड्या के परिवार के साथ ही रह रहे हैं। पिछले दिनों क्रुणाल ने गणेश पूजा की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अगस्त्य भी नजर आए थे। हार्दिक के बेटे अगस्त्य की अपने ताऊ क्रुणाल पांड्या के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। क्रुणाल के इंस्टाग्राम पोस्ट्स में अक्सर उनके साथ अगस्त्य भी नजर आ जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.