Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इतने रन बनाते ही शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, T20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल
    Chhattisgarh

    इतने रन बनाते ही शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, T20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल

    News EditorBy News EditorJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Hardik Pandya Runs In T20I: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जिसके लिए दोनों टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स शामिल हैं। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेहतरीन गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। टी20 सीरीज में उनके पास बल्ले से एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका है।

    शिखर धवन को पीछे कर सकते हैं हार्दिक

    हार्दिक पांडया ने भारतीय टीम के लिए अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 85 मैचों में कुल 1700 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं। वह मौजूदा समय में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वह 60 रन और बना लेते हैं, तो वह शिखर धवन को पीछे करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। धवन ने अभी तक भारत के लिए T20I में 1759 रन बनाए हैं।

    भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: 

    • रोहित शर्मा- 4231 रन
    • विराट कोहली-4188 रन
    • सूर्यकुमार यादव-2570 रन
    • केएल राहुल-2265 रन
    • शिखर धवन- 1759 रन
    • हार्दिक पांड्या- 1700 रन

    T20I क्रिकेट में ले चुके हैं 89 विकेट

    हार्दिक पांड्या भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर बड़े स्ट्रोक लगाने में माहिर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2016 में T20I में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया की अहम कड़ी बने हुए हैं। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है और वह शानदार फील्डिंग भी करते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20I में अभी तक 89 विकेट हासिल किए हैं। हार्दिक टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट और 86 वनडे मैच भी खेल चुके हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: 

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.