Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा संकल्प अभियान के तहत बांगो जल विद्युत संयंत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरुकता शिविर
    Chhattisgarh

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बांगो जल विद्युत संयंत्र में स्वास्थ्य जांच एवं जागरुकता शिविर

    News EditorBy News EditorSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    माचाडोली (कोरबा), 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं ईएसआईसी/ईएसआईएस दर्री-जमनीपाली केंद्र और कार्यालय अधीक्षण अभियंता (संचा० एवं संधा०), हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र, माचाडोली के संयुक्त तत्वावधान में बीते सोमवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
    जल विद्युत संयंत्र परिसर स्थित सभागृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे बजे तक आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमित श्रमिकों व कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा, मौसमी बीमारियों से बचाव और ईएसआईसी की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में नियमित, संविदा एवं ठेका श्रमिकों सहित उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में ईएसआईसी औषधालय, दर्री-जमनीपाली के चिकित्सक डॉ. श्री संजय राम चेरवा एवं उनकी टीम द्वारा समर्पित भावना के साथ सेवाएं दी गईं। इस दौरान 50 से अधिक बीमित श्रमिकों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं मधुमेह (रक्त शर्करा) की जांच की गई और चिकित्सीय परामर्श के बाद आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
    इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री राकेश चंद्र गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री सुनील कुमार टोप्पो एवं श्री प्रकाश जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय योगदान देते हुए श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और ईएसआईसी की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। विद्युत संयंत्र प्रबंधन ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ईएसआईसी की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी श्रमिक कल्याण के ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में बताए गए जल संरक्षण के उपाय

    September 30, 2026

    * सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई

    September 30, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

    September 30, 2026

    कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.