Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Naxal News : ‘हिडमा गाना’ से गरमाया माहौल’ नक्सली कमांडर रूपी के अंतिम संस्कार पर विवाद

    April 16, 2026

    कोर्ट में हाई ड्रामा’ गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मची हड़कंप

    April 16, 2026

    Self Enumeration : अब खुद भरें अपनी जनगणना जानकारी, 30 अप्रैल तक मौका

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लोगों की मदद कर मिलती है खुशी- बालेश्वरी, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ मिली अलग पहचान
    Chhattisgarh

    लोगों की मदद कर मिलती है खुशी- बालेश्वरी, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ मिली अलग पहचान

    News EditorBy News EditorOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 09 अक्टूबर 2025/बैंक सखी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की एक प्रशिक्षित महिला सदस्य होती है, जो सखी के रूप में काम करती है, वह बैंक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती है । सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम पंचायत लोसंगी की रहने वाली बालेश्वरी यादव बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं हैं। उनके द्वारा पांच पंचायतों लोसंगी, लोसगा, रेमहला, लब्जी, कटिन्दा में लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा रहीं हैं, ग्रामीण उन्हें बैंक वाली दीदी कहते हैं। क्योंकि बैकिंग सम्बन्धी जिन कार्यों के लिए लोगों को पहले बैंक तक जाना पड़ता था, वो काम अब उनके गांव में ही हो जाते हैं। बैंक वाली दीदी गांव में आती हैं और लोगों के बैंकिंग लेन-देन के कार्य करके जाती हैं।

    बालेश्वरी यादव ने बताया कि वे वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, स्व- सहायता समूह की राशि का लेनदेन सहित अन्य बैंकिंग कार्य कर रहीं हैं। विगत पांच वर्षों में उन्होंने लगभग 11 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेनदेन किया है। बालेश्वरी बताती हैं कि वे अपने पुत्र के साथ लोसंगी में रहती हैं, इससे पहले उनकी आय का जरिया मेहनत मजदूरी था, मजदूरी से प्राप्त पैसों से ही गुजर-बसर करना पड़ता था।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब गांव में स्व-सहायता समूह का गठन हुआ, तो मुझे भी उसमें सदस्य बनने की इच्छा हुई और मुझे रानी लक्ष्मी बाई स्व-सहायता समूह का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद मैंने ग्राम संगठन एवं क्लस्टर संगठन में भी अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद सक्रिय महिला एवं आरवीके बुक कीपर का काम करने का भी मौका मिला। इसके बाद मुझे एनआरएलएम के द्वारा बैंक सखी के बारे में बताया गया, इस कार्य के लिए मुझे काफी उत्सुकता हुई। हमें आरसेटी के द्वारा बैंक सखी का प्रशिक्षण दिया गया।

    वर्ष 2021 से मैंने बैंक सखी का काम करना शुरू किया, उन्होंने कहा कि इस कार्य से मुझे प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपए तक कमीशन मिल जाता है। बैंक सखी के कार्य से आर्थिक सशक्तिकरण के साथ मुझे समाज में अलग पहचान मिली है, वहीं लोगों की मदद करके बहुत खुशी मिलती है। लोगों को जब जरूरत होती है, तो वे स्वयं मुझे बुलाते हैं। वहीं बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के घर पर भी मैं बैंकिंग सेवा प्रदान करती हूं। उन्होंने बताया कि कियोस्क के माध्यम से अब तक लभगभ 513 ग्रामीणों के जनधन खाते खोले हैं। वहीं बीमा योजनाओं से भी हितग्राहियों को जोड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 713, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 556, अटल पेंशन योजना 600 हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Naxal News : ‘हिडमा गाना’ से गरमाया माहौल’ नक्सली कमांडर रूपी के अंतिम संस्कार पर विवाद

    April 16, 2026

    कोर्ट में हाई ड्रामा’ गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मची हड़कंप

    April 16, 2026

    Self Enumeration : अब खुद भरें अपनी जनगणना जानकारी, 30 अप्रैल तक मौका

    April 16, 2026

    CG NEWS : कवर्धा में सनसनी’ कारोबारी ने परिवार संग किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

    April 16, 2026

    BREAKING NEWS  : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, स्कूलों में लंबी छुट्टियों का ऐलान

    April 16, 2026

    Middle East War Impact Construction : सीमेंट कंपनियों की चांदी, जनता पर बोझ: ओपीसी और पीपीसी के दामों में अचानक उछाल से बाजार गरम

    April 16, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Naxal News : ‘हिडमा गाना’ से गरमाया माहौल’ नक्सली कमांडर रूपी के अंतिम संस्कार पर विवाद

    April 16, 2026

    कोर्ट में हाई ड्रामा’ गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मची हड़कंप

    April 16, 2026

    Self Enumeration : अब खुद भरें अपनी जनगणना जानकारी, 30 अप्रैल तक मौका

    April 16, 2026

    CG NEWS : कवर्धा में सनसनी’ कारोबारी ने परिवार संग किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.