Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » केजरीवाल के घर के बाहर हिंदू शरणार्थियों का प्रदर्शन:कल कहा था- शरणार्थी आए तो चोरियां-लूट बढ़ेगी, आज बोले- हमारे हक की नौकरी उन्हें दी जाएगी
    Featured

    केजरीवाल के घर के बाहर हिंदू शरणार्थियों का प्रदर्शन:कल कहा था- शरणार्थी आए तो चोरियां-लूट बढ़ेगी, आज बोले- हमारे हक की नौकरी उन्हें दी जाएगी

    News EditorBy News EditorMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इन शरणार्थियों में केजरीवाल के उस बयान को लेकर गुस्सा है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी भारत आएंगे तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी। चोरी और लूट जैसे अपराध बढ़ जाएंगे।

    प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने आज (14 मार्च) को फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि CAA देश के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार दरवाजे खोलेगी तो उन्हें यहां नौकरियां और घर दिए जाएंगे। भारत में वैसे ही रोजगार की कमी है। यहां के लोगों की नौकरियां दूसरे देश से आए लोगों को दी जाएंगी। ये मुझे मंजूर नहीं।

    उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या सामने पाकिस्तानियों की झुग्गी होगी तो आप सुरक्षित महसूस करोगे?

    CAA को लेकर केजरीवाल के इस बयानों पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल को जानकारी नहीं है। नागरिकता 2014 तक भारत में आ चुके शरणार्थियों को दी जाएगी।

    केजरीवाल ने 2 दिन में दो बयान दिए

    आज का बयान: देश वासियों के टैक्स पर पाकिस्तानियों को बसाएंगे?
    केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, ‘पार्टीशन के वक्त जो माइग्रेशन हुआ था, उससे भी बड़ा माइग्रेशन होगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में 3-4 करोड़ अल्पसंख्यक रहते हैं। भारत की नागरिकता उनका सपना और भारत ने दरवाजा खोल दिया तो वो यहां आएंगे। तब आप क्या करेंगे।

    गृहमंत्री कह रहे हैं। 2014 से पहले आ चुके लोगों को बसाया जाएगा। क्या अभी आना बंद हो गया है? 2014 से पहले इन लोगों में डर था कि पकड़े गए तो घुसपैठिए हैं, जेल में डाल दिया जाएगा। इतने दरवाजे खोल रहे हैं, इसके बाद इतनी भारी संख्या में लोग आने वाले हैं कि कल्पना करना मुश्किल है।

    अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को लाकर उन्हें नौकरी दोगे, उनके राशन कार्ड बनाओगे। पाकिस्तान के लोगों ने टैक्स नहीं दिया। यहां के लोगों ने दिया है। यहां के लोगों के टैक्स के पैसे से आप उन लोगों को बसाना चाहते हो, मुझे यह मंजूर नहीं है।

    लोगों से पूछता हूं कि अगर आप सड़क के उस पार पाकिस्तान से आए लोगों की झुग्गियां बसा दी गईं तो ये आपको मंजूर होगा। क्या आपकी बहू-बेटियां सुरक्षित होंगी। आप खुद को सुरक्षित महसूस करोगे। क्या देश सुरक्षित रहेगा। ऐसे कई लोगों को पाकिस्तान ही भेज देगा। कानून-व्यस्था की समस्या पैदा हो जाएगी।

    कनाडा ने अपने दरवाजे खोले, विकसित देश था और आज हालत खराब है। अब वो इमिग्रेशन रोक रहे हैं। USस में रोका जा रहा है। पूरी दुनिया का हाल है। हमारे देश में पिछले 10 साल में 11 लाख उद्योगपतियों ने भारत छोड़ा, केंद्र की नीतियों और अत्याचार की वजह से देश छोड़ा। ये अमीर हैं, ये व्यापार खोलेंगे, फैक्ट्री लगाएंगे और रोजगार देंगे। इन्हें आप लाइए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026

    तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित छेड़छाड़, नितिन नवीन मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

    August 16, 2026

    CG Crime : शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे ने सिर पर हमला कर मां की कर दी हत्या

    August 16, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.