Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अमावस्या पर सप्तदेव मंदिर में शिल्पकारों का ऐतिहासिक सम्मान
    Chhattisgarh

    अमावस्या पर सप्तदेव मंदिर में शिल्पकारों का ऐतिहासिक सम्मान

    News EditorBy News EditorJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर आयोजित मां राणीसती दादी के संगीतमय मंगलपाठ के अवसर पर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य से जुड़े समस्त शिल्पकारों का सार्वजनिक एवं पारंपरिक सम्मान किया गया।

    यह अभिनव आयोजन श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार एवं महिला मंडल समिति द्वारा एक सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में किया गया, जिसमें उन हाथों को आदरपूर्वक सम्मानित किया गया जिन्होंने मंदिर को नवनिर्मित रूप में गढ़ा है। मार्बल कारीगर, चित्रकार, पेंटर, सीलिंग व सजावट कर्मी, कारपेंटर और अन्य सहयोगी श्रमिकों को दुपट्टा ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाता प्रदान कर भावभीना सम्मान दिया गया।

    शिल्पकारों ने भावविभोर होकर कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर है जब समाज ने खुले मंच पर उन्हें इतनी गरिमा से सम्मानित किया। उपस्थित बुद्धिजीवियों ने इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि जहाँ इतिहास में भव्य निर्माण करने वाले शिल्पकार गुमनाम रह जाते थे या उन्हें पीड़ा दी जाती थी — जैसे ताजमहल के शिल्पकारों के हाथ काटे जाने की कथा — वहीं श्री सप्तदेव मंदिर ने आज उन हाथों को ससम्मान छाया दी है, जो आने वाले समय में न केवल इस मंदिर, बल्कि अनेक मंदिरों को अपनी कला से और भी भव्य बनाएँगे।

    यह आयोजन श्रम और शिल्प की प्रतिष्ठा को एक नया आयाम देता है। यह संदेश देता है कि समाज के निर्माण में लगे हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है और उन्हें यथोचित सम्मान मिलना चाहिए।

    इस गरिमामय अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख श्री अशोक मोदी सहित अयन मोदी, वैद्यिक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, बनमाली शर्मा, नवीन तिवारी, सोमदत्त द्विवेदी जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिकजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    महिला मंडल से सरला मित्तल, किरण मोदी, प्रेमा अग्रवाल, अंकिता मोदी, लीना अग्रवाल, अनिता गुप्ता, ललिता अग्रवाल तथा सभी मंगलपाठी बहनों ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम में गरिमा और भव्यता का सुंदर समावेश हुआ।

    नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और सुझाव दिया कि ऐसे आयोजन एक परंपरा के रूप में निरंतर जारी रहने चाहिए, जिससे श्रमशील वर्ग को सामाजिक सम्मान व गौरव प्राप्त हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.