Saturday, March 15, 2025

पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास पर मनाया गया होली-शामिल हुए समर्थक और नागरिकगण

कोरबा . कोरबा अंचल पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास स्थान पर रंगों का उत्सव और उल्लास देखने को मिला। होली पर्व के अवसर पर यहां एकता और सद्भाव का दृश्य परिलक्षित हो रहा था और परिसर में उपस्थित भाजपा नेता, शुभचिंतक, मित्र सहित आम से लेकर खास व्यक्ति नाचते-गाते नजर आये।
लोगो ने यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से दोपहर तक यहां लोगों का हुजूम था और होली का उल्लास देखते ही बन रहा था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -