Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘मैं आपसे न्याय की मांग करती हूं’, न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने लिखा खुला खत…
    Featured

    ‘मैं आपसे न्याय की मांग करती हूं’, न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने लिखा खुला खत…

    News EditorBy News EditorFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक ओर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी देश के उत्तर पूर्वी छोर से लेकर पश्चिम तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा की जा रही छिछालेदर और अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिल्ली में बैठी पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने राहुल गांधी को दो पन्नों का खुला खत लिखकर न्याय की गुहार लगाई है.

    बात हो रही है देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की, जिन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पन्नों का खुला पत्र लिखा है. शर्मिष्ठा ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है, यही नहीं उनके पिता के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

    शर्मिष्ठा ने बताया कि उनके लिए खासतौर पर एक सोशल मीडिया यूजर नवीन शाही ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया है. जिसे कांग्रेस के कई नेता फॉलो करते हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि शाही ने उन्हें और उनके पिता के लिए अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और यौन प्रकृति की अपमानजक टिप्पणी पोस्ट की है.

    शर्मिष्ठा ने लिखा कि मैं पूरी तरह से हैरान हूं. मैं जयराम रमेश और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और आपको X पर टैग करके इस मुद्दे को आपके ध्यान में लायी. लेकिन मुझे लगता है कि इस पत्र को लिखने तक मुझे न तो कोई प्रतिक्रिया मिली है और न ही उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

    महिला के तौर पर मांग रही न्याय

    उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप न्याय की बात कर रहे हैं. भारत की एक आम नागरिक के रूप में मैं आपसे न्याय की मांग करती हूं. यह नफरती व्यवहार एक ऐसे व्यक्ति की ओर से किया गया है, जो आपके संगठन के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ा है. मैं एक महिला के रूप में न्याय की मांग करती हूं, जिसके पिता के लिए यौन अर्थों वाले घृणित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    सोशल मीडिया प्रमुख पर भी करें कार्रवाई

    शर्मिष्ठा यही नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा कि आप न्याय को लेकर गंभीर हैं, यह दिखाने के लिए कृपया नवीन शाही और उसके अपशब्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले अन्य लोगों को इस तरह की भाषा और अपशब्दों की अनुमति देने के लिए अपने सोशल मीडिया प्रमुख, संवाद प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करें. आप यह साबित कीजिए कि न्याय का आपका वादा सिर्फ एक खोखला चुनावी नारा नहीं है.

    ‘मि. राहुल गांधी, ये आपके समर्थक हैं….’

    उन्होंने X पर शाही और अन्य लोगों की टिप्पणियों के कई स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं. इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भी टैग किया गया है. शर्मिष्ठा ने लिखा, बहुत हो गया. जयराम रमेश सर, क्या यह मेरे सवालों के लिए आपका जवाब है. मैं कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा या कामकाम पर क्यों सवाल उठा रही हूं? मिस्टर राहुल गांधी- ये आपके समर्थक हैं. भारत की सबसे पुरानी पार्टी को इस स्तर तक ले जाने के लिए आपको सलाम. शर्म करो.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026

    CG BREAKING : धरती के कंपन से बढ़ी चिंता’ 36 घंटे में तीसरा भूकंप, लोगों में खौफ का माहौल

    May 1, 2026

    Sachin Pilot Report Card Mission : ग्राउंड रियलिटी की पड़ताल , कागजों पर नहीं, धरातल पर हुए विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं सचिन पायलट

    May 1, 2026

    CG Golf Tournament : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ 2026 , ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि के साथ सीजन की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CGPSC Mains 2026 : 6 से 9 जून तक महासंग्राम , चार दिनों तक चलने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले छात्र

    May 1, 2026

    Chhattisgarh Education Department Update : नशेड़ी शिक्षक पर गाज, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया निलंबन आदेश

    May 1, 2026

    Suicide News : फांसी के फंदे पर मिला शव , डीएसपी पुत्र ने अपने ही कमरे में लगाई फांसी, परिवार में मचा चीख-पुकार

    May 1, 2026

    CG BREAKING : धरती के कंपन से बढ़ी चिंता’ 36 घंटे में तीसरा भूकंप, लोगों में खौफ का माहौल

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.