Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026

    WPL 2027 Auction : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में नाम

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हम लोग घर का मरम्मत हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो पानी नहीं टपकता, आपके सरकारी काम में ही पानी क्यों टपकने लगता है..?कराते हैं तो पानी नहीं टपकता, आपके सरकारी काम में ही पानी क्यों टपकने लगता है..?
    Chhattisgarh

    हम लोग घर का मरम्मत हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो पानी नहीं टपकता, आपके सरकारी काम में ही पानी क्यों टपकने लगता है..?कराते हैं तो पानी नहीं टपकता, आपके सरकारी काम में ही पानी क्यों टपकने लगता है..?

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 जुलाई 2023/ हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो बारिश में पानी नहीं टपकता, लेकिन जब आप लोग सरकारी काम कराते हैं तो सरकारी भवन में पानी क्यों टपकने लगता है ? सरकारी काम हैं। शासन का पैसा लगा है। कोई फ्री का पैसा नहीं है। कई स्कूलों में पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। जब मरम्मत कराया गया है तो फिर से पानी क्यों टपक रहा है ? यह लापरवाही नहीं चलेगी। स्कूल के विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहाँ भी समस्या हैं शीघ्रता से ठीक कराएं, अन्यथा कार्यवाही होगी। यह कहते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाजों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूल जतन सहित जर्जर भवन के किए जा रहे मरम्मत कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कुछ स्कूल भवन का मरम्मत किए जाने के पश्चात भी पानी रिसने, टपकने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हिदायत दी है कि जल्दी ही इसे ठीक किया जाए। कलेक्टर ने आरईएस के अधिकारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केंद्र सहित हैंडओवर लायक केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिले में स्कूली विद्यार्थियों के बनाये जा रहे जाति प्रमाणपत्र, वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के लिए सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाने पर्यावरण अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने प्रयास, आश्रम-छात्रावास सहित अन्य कार्यालयों के परिसर में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद-बीज के उठाव, खेती किसानी कार्य की प्रगति, गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्तमान में लगे टेंडर की प्रक्रिया को फाइनल करते हुए वर्क ऑर्डर जारी करने और कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी और बेहतर तरीके से रखरखाव के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, हसदेव बैराज से जलकुंभी हटाने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग अंतर्गत भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण के निर्देश जल संसाधन के ईई को दिए। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।

    जन चौपाल के आवेदनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें निराकरण:-
    कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जन चौपाल एवं उच्च न्यायालय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रकरणों पर उचित कार्यवाही कर सम्बंधित को सूचित अवश्य करें।

    सड़क पर न दिखे आवारा मवेशी:-
    कलेक्टर ने नगरीय निकाय अंतर्गत सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि वे आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए। मवेशी के मालिक को बुलाकर उन्हें समझाइश दें और आवश्यकता अनुसार जुर्माना वसूले। कलेक्टर ने रोका छेका के अंतर्गत कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026

    WPL 2027 Auction : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में नाम

    October 20, 2026

    करतला के जंगल में मादा हाथी ने दिया शावक को जन्म, ग्रामीणों को किया गया सतर्क

    October 20, 2026

    Khappar Yatra 2026 : तलवार लेकर निकलीं देवी, जयकारों से गूंजा शहर’ डिप्टी CM विजय शर्मा भी हुए शामिल

    October 20, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत’ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    October 20, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026

    WPL 2027 Auction : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में नाम

    October 20, 2026

    करतला के जंगल में मादा हाथी ने दिया शावक को जन्म, ग्रामीणों को किया गया सतर्क

    October 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.