Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Vastu Tips: लंबे समय से कर्ज से हैं परेशान और नहीं मिल पा रही है मुक्ति, तो इन वास्तु उपायों से मिलेगा समाधान
    Featured

    Vastu Tips: लंबे समय से कर्ज से हैं परेशान और नहीं मिल पा रही है मुक्ति, तो इन वास्तु उपायों से मिलेगा समाधान

    News EditorBy News EditorApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Vastu Tips: किसी भी व्यक्ति के लिए बोझ किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता है। आदमी जब हर तरफ से मजबूर हो जाता है, तब कर्ज लेने का फैसला करता है। हालांकि, यह कर्ज उसे इस कदर दबा देता है कि वह इससे कई वर्षों तक बाहर नहीं निकल पाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार यह स्थिति वास्तु दोष की वजह से भी उत्पन्न हो सकती है। क्या कर्ज का बोझ आपकी नींदें उड़ा रहा है? क्या लगातार आर्थिक परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ रहीं? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं सरल और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

    1. घर की उत्तर दिशा को रखें साफ सुथरा
    वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा धन और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। अगर यह दिशा भारी वस्तुओं से भरी हो या गंदगी हो, तो आर्थिक प्रगति में बाधा आ सकती है। इसे हमेशा साफ-सुथरा और हल्का रखें। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई चीज जैसे पानी भरा कटोरा रखना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

    2. तुलसी का पौधा
    तुलसी के पौधे का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाती है। रोज सुबह तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं। यह उपाय आपके घर में धन और कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। साथ ही, घर में शांति और खुशहाली भी बनी रहती है।

    3. तिजोरी के लिए सही स्थान का करें चुनाव
    अगर आपके पास पैसा आता है, लेकिन रुकता नहीं, तो इसका कारण गलत दिशा में रखी गई तिजोरी हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक होती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और बचत भी होगी।

    4. हनुमान जी की पूजा जरूर करें
    हनुमान जी को बल, साहस और संकटमोचक देवता माना जाता है। अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। यह उपाय आपके ऊपर से कर्ज का बोझ हल्का करने में मदद करेगा

    5. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
    घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह धन और समृद्धि के प्रवेश का द्वार भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर गुरुवार और शनिवार को हल्दी और चावल से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ होता है। यह उपाय देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में धन की बरकत बनाए रखता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.