Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं GST की महिला अधिकारी

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार
    Chhattisgarh

    राज्य के 40 विभागों द्वारा iGOT आधारित विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार

    News EditorBy News EditorFebruary 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 04 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत प्रशासनिक दक्षता एवं डिजिटल गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सतत एवं दूरदर्शी पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव श्री विकास शील के मार्गदर्शन तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत की पहल पर आज मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर स्थित सभागार में iGOT (Integrated Government Online Training) प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय क्षमता निर्माण योजना (Departmental Capacity Building Plan – CBP) तैयार करने हेतु वर्चुअल हैंड होल्डिंग कार्यशाला आयोजित की गई।

    क्षमता निर्माण आयोग के विशेषज्ञों द्वारा दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन

    कार्यशाला में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी अदा की। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित क्षमता निर्माण आयोग के विशेषज्ञों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार करने की व्यवस्थित प्रक्रिया, प्रशिक्षण आवश्यकताओं के वैज्ञानिक मूल्यांकन तथा कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए संरचित एवं परिणामोन्मुखी प्रशिक्षण रूपरेखा तैयार करने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    प्रशासनिक दक्षता तथा जनसेवा की गुणवत्ता में होगा सुधार

    मुख्य सचिव श्री विकास शील के मार्गदर्शन में प्रदेश में प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को आधुनिक, दक्ष एवं परिणामोन्मुखी बनाने हेतु iGOT प्लेटफॉर्म को शासन की प्राथमिक पहलों में शामिल किया गया है। मिशन कर्मयोगी के माध्यम से ज्ञान आधारित, कुशल एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कौशल उन्नयन, प्रशासनिक दक्षता तथा जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    सुव्यवस्थित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण ढांचा होगा विकसित

    सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत के नेतृत्व में विभागीय क्षमता निर्माण योजना को प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिक व्यवहारिक, लक्ष्य आधारित एवं जनउपयोगी बन सके। इस प्रक्रिया में विभागों के ऑर्गेनोग्राम, कार्य आवंटन विवरण, वार्षिक प्रतिवेदन तथा संबंधित नियमों एवं अधिनियमों के आधार पर सुव्यवस्थित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण ढांचा विकसित किया जा रहा है।

    प्रशासनिक क्षमता संवर्धन में होगा सहायक

    उल्लेखनीय है कि राज्य के 40 विभागों के iGOT नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की विभागीय क्षमता निर्माण योजना तैयार की गई है। इन योजनाओं के आधार पर संबंधित विभागों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भूमिका (Role) आधारित iGOT प्रशिक्षण पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को उसके कार्य दायित्वों के अनुरूप उपयुक्त प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। छत्तीसगढ़ में iGOT प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशासनिक क्षमता संवर्धन को व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।

    1200 अधिकारियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

    इसी क्रम में प्रदेश में लगभग 1200 अधिकारियों को दस बैचों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें अधिकारियों को प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, प्रशिक्षण मॉड्यूल पूर्ण करने, प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा उपलब्धियों के डिजिटल अभिलेखीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव श्री विकास शील एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री अविनाश चंपावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विगत अवधि में iGOT प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 1200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर प्रशासनिक क्षमता संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। यह पहल प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, ज्ञान-साझेदारी तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को प्रोत्साहित कर रही है।

    “डिजिटल, दक्ष एवं जनोन्मुखी प्रशासन” होगा निर्माण

    कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता, कार्यकुशलता एवं क्षमता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं परिणामोन्मुखी बन सके। छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने तथा “डिजिटल, दक्ष एवं जनोन्मुखी प्रशासन” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त कदम सिद्ध होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं GST की महिला अधिकारी

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026

    तंबाकू नियंत्रण अभियान में कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 प्रकरणों में चालान*

    November 21, 2026

    चेक बाउंस के मामले में 21 नवम्बर 2026 को विषेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

    November 21, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं GST की महिला अधिकारी

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.