Monday, October 13, 2025

illegal hotel operations: ओयो होटल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियाँ, मोहल्लेवासियों की शिकायत पर कार्रवाई

illegal hotel operations बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2025: सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित एक आवासीय मकान में अवैध रूप से संचालित हो रहे ओयो होटल को नगर निगम की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया। इस कार्रवाई के पीछे मकान का व्यावसायिक उपयोग और स्थानीय लोगों की शिकायतें प्रमुख कारण रहीं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि होटल की आड़ में वहां संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं।

आदिम जाति विकास मंत्री ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर निर्माणाधीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल का संचालन गायत्री केडिया नामक महिला द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां रोजाना अजनबी लोग आ जा रहे थे और देर रात तक गतिविधियाँ चलती थीं। इससे क्षेत्र में असुरक्षा और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

पुतिन की भारत यात्रा में बड़ा रक्षा करार, S-400 और S-500 हो सकते हैं शामिल

स्थानीय लोगों ने कई बार व्यक्तिगत रूप से होटल बंद कराने की कोशिश की, लेकिन संचालन कर रही महिला ने कोई ध्यान नहीं दिया। अंततः तंग आकर नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम को शिकायत सौंपी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -