Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में पत्नी को सिलबट्टे से कुचलकर मार डाला:12 साल बाद पति से मिलने आई थी, हरेली त्योहार के दिन उतारा मौत के घाट
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में पत्नी को सिलबट्टे से कुचलकर मार डाला:12 साल बाद पति से मिलने आई थी, हरेली त्योहार के दिन उतारा मौत के घाट

    News EditorBy News EditorAugust 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हरेली त्योहार के दिन पति ने अपनी पत्नी के सिर को सिलबट्‌टे (पत्थर) से कुचल डाला, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिछले 12 साल से अलग रह रहे थे। त्योहार के दिन पत्नी अपने पति से मिलने गई थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नरगोड़ा निवासी टीकाराम श्रीवास (50) खेती का काम करता है। उसकी शादी करीब 20 साल पहले ग्राम गतौरा निवासी गिरजाबाई श्रीवास (45) से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पति-पत्नी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा, जिससे दोनों अलग रह रहे थे।

    पति से अलग बिलासपुर में रहती थी पत्नी

    मिली जानकारी के मुताबिक पति ग्राम नरगोड़ा में रहता था। वहीं, महिला अपने दो बच्चों को लेकर बिलासपुर में किराए के मकान में रहने लगी। वह यहां रोजी-मजदूरी करती थी और बच्चों का भरण पोषण करती थी।

    हरेली त्योहार पर पति से मिलने गई थी महिला

    रविवार को हरेली पर्व पर महिला अपने पति से मिलने ग्राम नरगोड़ा गई थी। दोपहर करीब एक बजे दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। पति ने गुस्से में आकर घर में रखे सिलबट्‌टा (पत्थर) सिर पर पटक दिया।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

    इस दौरान महिला खून से लथपथ होकर बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति को पड़ोसियों ने पकड़कर रखा था। उसके हाथ खून से सने थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, तो हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    इससे संबंधित और भी खबरें…

    1. छत्तीसगढ़ में प्राइवेट पार्ट काटकर मर्डर: कटे हाथ को झोले में लेकर घूम रहा था, जबरन जंगल में दफन कराया था शव, आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के डूमरखोला में एक युवक के हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के पिता को डरा-धमकाकर शव को दफन भी करा दिया था। 23 जुलाई को कब्र खुदवाकर शव को निकलवाया गया था। सामरी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    2. छत्तीसगढ़ में BJP नेता के फार्महाउस में मर्डर: केयरटेकर ने कुल्हाड़ी से काट डाला; बोला- बार-बार मेरी पत्नी के पास जा रहा था, इसलिए मारा

    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में BJP प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में मर्डर हो गया। शुक्रवार को 50 साल के संजय ठाकुर की खून से लथपथ लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। भुवनेश्वर नेताम और संजय ठाकुर ने पहले मिलकर शराब पी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.