Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शिविर में आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग, चर्म रोग,आदि सभी प्रकार के सामान्य कष्टसाध्य, असाध्य रोगों से पीड़ित स्त्री पुरुष एवं बच्चों सहित 306 रोगियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया
    Chhattisgarh

    शिविर में आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग, चर्म रोग,आदि सभी प्रकार के सामान्य कष्टसाध्य, असाध्य रोगों से पीड़ित स्त्री पुरुष एवं बच्चों सहित 306 रोगियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया

    News EditorBy News EditorApril 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    19 अप्रैल मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test) तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 19 अप्रैल 2025 शनिवार को आयोजित कीया गया। जिसमें सर्वप्रथम चिकित्सकों तथा शिविरार्थियों ने भगवान परशुराम, आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी , भारत माता तथा मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर, उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं उनका षोडशोपचार पूजन अर्चन कर वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test) तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर निशुल्क का शुभारंभ किया गया। शिविर में रायपुर से आये दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.विकास अग्रवाल ने 54 दंत रोगियों की जांच कर, ऐसे दंत रोगी जो शुगर, ब्लड प्रेशर के रोगी होने के कारण दांत नहीं निकलवा पा रहे थे और लम्बे समय से तकलीफ में थे। ऐसे 9 रोगियों का बिना किसी दर्द निवारक दवा के जालंधर बंध द्वारा दांत निकाला। जिसके लिये रोगियों ने उनकी इस विधा की तारीफ करते हुये उन्हें बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। शिविर में 108 लोगों की बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच निशुल्क दिल्ली के टैकनीशियन विजय ने की, शिविर में 81 लोगों की आंखों की जांच निशुल्क कर चश्मे का नंबर का कार्ड बनाकर ऑप्टिक पैलेस द्वारा दीया गया तथा 135 मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई, शिविर में गर्मी से राहत दिलाने वाला लू से बचाने वाला शीत सुधा शरबत निशुल्क पिलाया जिसे पीकर लोगों ने इस चिलचिलाती गर्मी में राहत पाई तथा शिविर में अपना इलाज कराने आये सभी 306 रोगियों को दंत रोग चिकित्सक डॉ.विकास अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, गुदरोग विशेषज्ञ क्षारसूत्र चिकित्सक डॉ.आर.जी. साहू, सिकलिंग रोग डॉ.प्रदीप देवांगन, स्त्री रोग चिकित्सिका द्वय डॉ.नंदिनी तिवारी तथा डॉ.वागेश्वरी शर्मा, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.युगेश नारायण शर्मा, डॉ.जितेन्द्र नारायण शर्मा एवं डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने उनके लिये उपयोगी आयुर्वेदानुसार आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या, के विषय में विस्तार से बताते हुए इससे मुक्ति हेतु निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने शिविरार्थीयों को संबोधित करते हुये कहा की हमें स्वस्थ रहने के लिये आयुर्वेद में वर्णित नियमों का पालन करना चाहिये। आयुर्वेद जीवनशैली को अपनाकर ही जीवन में आनंद को प्राप्त किया जा सकता है। नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने भी शिविरार्थियों से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपने रोगोपचार हेतु पहली प्राथमिकता देनी चाहिये क्योंकि आयुर्वेद ही बताता है की क्या हमारे लिये हितकर है क्या अहितकार। शिविर में पहुंचे रोगियों ने शिविर में एक ही छत के नीचे आयुर्वेद के सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सको को पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने रोग पर नियंत्रण तथा इससे मुक्ति के प्रति विश्वस्तता का भाव प्रकट करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों को साधुवाद एवं धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। शिविर में चिकित्सकों के अलावा यज्ञाचार्य पंडित सत्यम शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष बिमल जोशी, सचिव रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, बनवारी शर्मा, रामवतार शर्मा, रजनी शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, लायन अणिमा प्रसाद, श्रीमती वीना यादव, सुबरना पाल, अश्विनी बुनकर, नेत्रनंदन साहु, कमल धारिया, मनीष कौशिक, कुश गुप्ता, कविरंजन दास, चक्रपाणि पाण्डेय, हर्ष नारायण शर्मा, दयांश नारायण शर्मा, यशश नारायण शर्मा, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, नेहा कंवर, बसंती कंवर, ऋतु कंवर, महानदी काम्प्लेक्स के संजय अग्रवाल, पवन मोदी, संतोष अग्रवाल, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विजेंद्र गुप्ता एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    August 7, 2026

    जिले में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

    August 7, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.