Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में मेंटेनेंस-2 विभाग ने फ्यूल मैनेजमेंट को हराकर पॉवर कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
    Chhattisgarh

    टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में मेंटेनेंस-2 विभाग ने फ्यूल मैनेजमेंट को हराकर पॉवर कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

    News EditorBy News EditorMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 27 मई 2025- हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के हसदेव खेल परिसर में अंतर विभागीय फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘‘पॉवर कप’’ का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय इस प्रतियोगिता में विद्युत संयंत्र के मेंटेनेंस-2 विभाग ने फ्यूल मैनेजमेंट विभाग को 24 रन से पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने विजयी टीम को बधाई देते हुए खेल को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा की।
    पॉवर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार शाम को मेंटेनेंस-2 एवं फ्यूल मैनेजमेंट टीम के बीच खेला गया। मेंटेनेंस-2 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मेंटेनेंस-2 को ओर से सतीश ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए और टीम का स्कोर निर्धारित 12 ओवर में 102 रन पंहुचा दिया। 103 रनों का पीछा करने उतरी फ्यूल मैनेजमेंट टीम को पहले ही ओवर में मेंटेनेंस-2 के गेंदबाज बीरेंद्र कुमार ने झटका दिया और प्रमुख बल्लेबाज़ सौरभ रावटे को आउट कर दिया। इसके बाद सुनील मुलेठी और सुभाष ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 19 और 15 रनों का योगदान दिया। फिर मेंटेनेंस-2 के गेंदबाज हर्षल विश्वकर्मा ने 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए और फ्यूल मैनेजमेंट टीम के बल्लेबाजी का क्रम तोड़ दिया। फ्यूल मैनेजमेंट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में कुल 78 रन ही जोड़ पाई। इस तरह मेंटेनेंस-2 टीम ने 24 रन से जीत दर्ज कर पॉवर कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
    क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद, कोरबा-पश्चिम द्वारा “पावर कप“ क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से 25 मई तक आयोजित की गई। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले लीग मैच खेले गए। अंकों के आधार पर इनमें से चार टीम ने अगले दौर में अपनी जगह बनाई। बीते शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मेंटेनेंस-2 और ऑपरेशन-3 के मध्य खेला गया। इसमें मेंटेनेंस-2 ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच मेंटेनेंस-1 और फ्यूल मैनेजमेंट के बीच खेला गया। यह मैच फ्यूल मैनेजमेंट ने जीत लिया। मेंटेनेंस-2 और फ्यूल मैनेजमेंट टीम ने फाइनल मुकाबले में जगह बना ली।
    समापन समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके. स्वैन, एमके. गुप्ता और केएनबी. राव के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंटकर व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। मैन ऑफ़ दा मैच सतीश ध्रुव, टूर्नामेंट के सर्वश्रेठ बल्लेबाज सौरभ रावटे, सर्वश्रेठ गेंदबाज अखिलेश साव, सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर अमन किशोर को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद कोरबा पश्चिम के सचिव सतीश बरड़िया ने अतिथियों एवं खेल आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए आभार जताया। समारोह में अधीक्षण अभियंता डीके राठौर, नरेंद्र उइके, मनोज जायसवाल एवं प्रमोद बघेल उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.