Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 2028 में अंतरिक्ष में भारत बनाएगा अपना ‘घर’, पृथ्वी का हर रोज लगेगा चक्कर, जानिए स्पेस स्टेशन बनने से क्या-क्या होंगे फायदे
    Chhattisgarh

    2028 में अंतरिक्ष में भारत बनाएगा अपना ‘घर’, पृथ्वी का हर रोज लगेगा चक्कर, जानिए स्पेस स्टेशन बनने से क्या-क्या होंगे फायदे

    News EditorBy News EditorDecember 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने 2028 तक भारत का पहला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लॉन्च करने का ऐलान किया है. भारत ने पिछले डेढ़ दशक में स्पेस सेक्टर में बड़ी कामयाबी हासिल की है. चंद्रमा पर लैंडर उतारना हो या फिर मंगल ग्रह तक मिशन पहुंचाना या फिर ढेरों सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजना. भारत ने हर साल स्पेस में बढ़त ही हासिल की है और अब उसका मकसद स्पेस में अपना ‘घर’ यानी स्पेस स्टेशन बनाना है.

    इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया है कि स्पेस स्टेशन के शुरुआती मॉड्यूल को कब लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि अगले पांच सालों के भीतर यानी 2028 तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के हमारे शुरुआती मॉड्यूल को ऑर्बिट में पहुंचा दिया जाएगा. पहला मॉड्यूल 8 टन वजन वाला होगा. उन्होंने कहा कि भारत अमृत काल के भीतर की अपना ‘भारत स्पेस स्टेशन’ स्थापित करना चाहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्पेस स्टेशन से देश को क्या फायदा होने वाला है.

    किन देशों के पास हैं स्पेस स्टेशन? 

    स्पेस में अभी दो स्पेस स्टेशन हैं, इसमें से एक चीन का ‘तियानगोंग स्पेस स्टेशन’ है, जबकि दूसरा ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ है, जिसे दर्जन भर देशों ने मिलकर तैयार किया है. चीन का तियानगोंग स्पेस स्टेशन 2022 से ही ऑपरेशनल है. वर्तमान में इस पर तीन एस्ट्रोनोट्स भी मौजूद हैं. ये पृथ्वी से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहा है. चीन ने पहले भी दो ‘अस्थायी स्पेस स्टेशन’, तियांगोंग-1 और तियांगोंग-2 को ऑर्बिट में भेजा था.

    अगर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की बात करें, तो ये प्रसिद्ध स्पेस स्टेशन है. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा, रूस की रोस्कोमोस, जापान की जाक्सा, यूरोप की ईएसए और कनाडा की सीएसए ने मिलकर इस स्टेशन को तैयार किया. ये सभी मिलकर आईएसएस को कंट्रोल करते हैं. आईएसएस को 1998 में लॉन्च किया गया था. ये पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है. स्पेस में भेजा गया ये इंसान का बनाया सबसे बड़ा स्ट्रक्चर है.

    भारत के स्पेस स्टेशन से क्या फायदे होंगे? 

    • पृथ्वी के ऊपर भारत स्पेस स्टेशन होने से हमें 24 घंटे धरती की तस्वीरें क्लिक करने का मौका मिलेगा. इसके जरिए देश को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक घटनाओं की समझ, ज्वालामुखी विस्फोट की जानकारी और रोशनी से होने वाले प्रदूषण के बारे में पता चलेगा. मौसम में होने वाले बदलाव का भी ऊपर से ही पता चलेगा.
    • स्पेस स्टेशन पर कई तरह के साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट किए जा सकेंगे. माइक्रोब्स पर रिसर्च करना होगा या किसी बीमारी को स्पेस के वातावरण में समझना हो या फिर इंसानी शरीर किस तरह के काम करता है, ये सब हमें स्पेस स्टेशन पर बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी. स्पेस में पौधे उगाने जैसे काम भी किए जाएंगे.
    • स्पेस स्टेशन होने का एक बड़ा फायदा ये होगा कि ये हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्पेस सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा. स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनोट्स भारतीय छात्रों से बात कर पाएंगे और उन्हें मोटिवेट कर पाएंगे. अंतरिक्ष में इसकी मौजूदगी वहां बढ़ती हमारी धाक को भी दिखाने का काम करेगी.
    • स्पेस सेक्टर में काम करने वाले भारतीय बिजनेस, रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों को अगर कोई टूल टेस्ट करना होगा, तो वो उसे स्पेस स्टेशन पर भेज पाएंगे. इसके जरिए किसी भी स्पेस प्रोडक्ट को बेहतर करने में मदद मिलेगी. आने वाले वक्त में वैसे भी स्पेस सेक्टर काफी बूम करने वाला है.
    • भारत अपने पड़ोसी देशों की भी इस स्पेस स्टेशन से मदद कर पाएगा. अगर किसी देश को अपने एस्ट्रोनोट्स को अंतरिक्ष में भेजना होगा तो भारत इसमें उनकी मदद कर पाएगा. ये ठीक ऐसा ही होगा, जैसे जापान, कनाडा के एस्ट्रोनोट्स आईएसएस पर जाकर ठहरते हैं.
    • भारत भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर भी इंसानों को भेजने का विचार कर रहा है. ऐसे में पृथ्वी के बाहर ये उन एस्ट्रोनोट्स के लिए एक बेस कैंप का भी काम करेगा. अभी भारतीय एस्ट्रोनोट्स को स्पेस में भेजने की भी तैयारी चल रही है.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.