Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP में क्या पक रहा है’ स्मृति ईरानी ने कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से की अलग बातचीत, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

    October 25, 2026

    CG Accident : VIP चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत’ इलाके में मचा हड़कंप

    October 25, 2026

    SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार, बताया ‘ट्रेड सीक्रेट’ RTI में पूछे गए थे AI से जुड़े सवाल

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर हुई बैठक
    Chhattisgarh

    उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर हुई बैठक

    News EditorBy News EditorOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 25 अक्टूबर 2026/ जिले में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से उनकी वर्तमान एवं भविष्य की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थान उपलब्ध होने के बावजूद रोजगार नियोजन की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए उद्योगों को आईटीआई से जोड़कर उनकी जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं। साथ ही, उद्योगों में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
    कलेक्टर ने औद्योगिक संस्थानों से आगामी तीन वर्षों में आवश्यक ट्रेड और कुशल कार्यबल के संबंध में लिखित फीडबैक देने का आग्रह किया। उन्होंने आईटीआई में आगामी पांच वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और उभरते ट्रेडों में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने बताया कि औद्योगिक नीति के तहत उद्योग यदि अपनी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हैं, तो उद्योग स्थापना तथा प्रशिक्षण शुल्क में राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छूट का लाभ मिल सकता है।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, उद्योग विभाग के अधिकारी, उद्योग संघ के अध्यक्ष, जिला रोजगार अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज, जिले के आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रतिनिधि, सीपेट, मेडिकल कॉलेज और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों सहित एनटीपीसी, बालको, अदाणी, एसीबी इंडिया एवं एसईसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको के प्रतिनिधियों सहित अन्य उद्योगपति भी बैठक में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP में क्या पक रहा है’ स्मृति ईरानी ने कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से की अलग बातचीत, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

    October 25, 2026

    CG Accident : VIP चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत’ इलाके में मचा हड़कंप

    October 25, 2026

    SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार, बताया ‘ट्रेड सीक्रेट’ RTI में पूछे गए थे AI से जुड़े सवाल

    October 25, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना

    October 25, 2026

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    October 25, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 25, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP में क्या पक रहा है’ स्मृति ईरानी ने कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से की अलग बातचीत, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

    October 25, 2026

    CG Accident : VIP चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत’ इलाके में मचा हड़कंप

    October 25, 2026

    SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार, बताया ‘ट्रेड सीक्रेट’ RTI में पूछे गए थे AI से जुड़े सवाल

    October 25, 2026

    उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर हुई बैठक

    October 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.