Saturday, July 5, 2025

साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

कोरबा। साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व चोरी में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दीपक सिंह नेताम (30 वर्ष), निवासी शहडोल, मध्य प्रदेश

  2. कमलेश सिंह गोंड (40 वर्ष), निवासी अनूपपुर, मध्य प्रदेश

  3. संतोष सिंह गोंड (51 वर्ष), निवासी शहडोल, मध्य प्रदेश

घटना का विवरण:

प्रार्थी ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी को वे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -