जांजगीर-चांपा 07 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तर पर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में सद्भावना महिला हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बालिका खिलाड़ियों की दोनों टीम खेलो इंडिया लधु केन्द्र हॉकी सेंटर एवं टीम जिला हॉकी संघ के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम खेलो इंडिया 4-0 से विजय हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, अध्यक्ष जिला महिला उत्पीड़न समिति श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय, संगीता पाण्डेय, रेखा सोनवान, अजित गढ़ेवाल पार्षद, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्री गोपेश्वर कहरा अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, श्री राकेश गढ़ेवाल सचिव जिला हॉकी संघ एवं चेयरमैन किड़ा भारती एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


