नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच के लिए दिल्ली वापस लाये जाने के एक दिन बाद पुलिस के एक सूत्र ने दावा किया है कि मनोरंजन ही इस घटना का साजिशकर्ता है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि 13 दिसंबर की घटना का साजिशकर्ता ललित झा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी छह आरोपियों- सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत को शनिवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
क्या मनोरंजन ही है संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड? जानें नार्को टेस्ट में क्या हुआ खुलासा
- Advertisement -