Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahadev Betting Case :महादेव सट्टा ऐप के 15 करोड़ रुपये का मामला, हिमांशु शेखर की जेल में सुरक्षा के आदेश

    November 28, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सुब्बू को UAE से लाया गया भारत, EOW करेगी पूछताछ

    November 28, 2026

    *घने जंगल के बीच अब पक्के मकान में सुकून की नींद सोती हैं शांति बाई*

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर बरसाए बम, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर
    Featured

    इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर बरसाए बम, 50 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

    News EditorBy News EditorOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में जोरदार हवाई हमले किए हैं। इजरायली रक्षा बलों ने लेबनाना में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर कई एयर स्ट्राइक की है। इजरायल की ओर की गई इस सैन्य कार्रवाई में 50 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में हिजबुल्लाह के साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर भी शामिल है। इतना ही नहीं इजराइली एयर फोर्स ने हिजबुल्लाह की नासिर, बदर और अजीज यूनिट्स पर भी भीषण हमले किए हैं।

    हिजबुल्लाह के अंडर ग्राउंड सेंटरों को बनाया गया निशाना

    इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि इजराइली एयर फोर्स के जेट विमानों ने दक्षिणी मोर्चे पर हिजबुल्लाह के अंडर ग्राउंड सेंटरों पर हमला किया, जिससे उन आतंकवादियों का सफाया हो गया जो इजरायल के उत्तरी इलाकों में हमला करने की योजना बना रहे थे। हगारी ने कहा इजरायली रक्षा बल दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान और हवाई हमले जारी रखेंगे। आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह को अधिक से अधिक नुकसान पहुचाने के लिए और हमले हमले किए जाएंगे। इन हमलों का मकसद उत्तर के निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापस लाना है।

    जेट विमानों ने किया हमला

    डेनियल हगारी ने कहा कि ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकवादी गैलील पर हमले की योजना को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे। सटीक जानकारी के आधार पर इजरायली जेट विमानों ने हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स, नासिर, बदर और अजीज यूनिट्स पर हमला किया। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें छह कमांडर भी शामिल थे।

    जारी रहेगी इजरायल की सैन्य कार्रवाई

    इजरायल ने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमले भी शुरू किए थे जो लगातार जारी हैं। इस बीच हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस इजरायली सेना की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तट पर अभियान शुरू करेगी। इजरायली सेना ने भूमध्य सागर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में निवासियों तथा मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी दी है। सेना के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahadev Betting Case :महादेव सट्टा ऐप के 15 करोड़ रुपये का मामला, हिमांशु शेखर की जेल में सुरक्षा के आदेश

    November 28, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सुब्बू को UAE से लाया गया भारत, EOW करेगी पूछताछ

    November 28, 2026

    *लखनऊ के वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा*

    November 28, 2026

    *01 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का होगा आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान*

    November 28, 2026

    CG Crime News : 21 राज्यों के 150 लोगों से ठगी, साइबर गिरोह का पांचवां आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    November 28, 2026

    CG News : गड्ढे में गिरा हाथी का नन्हा शावक, वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला

    November 28, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Mahadev Betting Case :महादेव सट्टा ऐप के 15 करोड़ रुपये का मामला, हिमांशु शेखर की जेल में सुरक्षा के आदेश

    November 28, 2026

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सुब्बू को UAE से लाया गया भारत, EOW करेगी पूछताछ

    November 28, 2026

    *घने जंगल के बीच अब पक्के मकान में सुकून की नींद सोती हैं शांति बाई*

    November 28, 2026

    *लखनऊ के वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा*

    November 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.