Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026

    कोरबा में फिर हाथी की दस्तक, जंगल में घूम रहा लोनर हाथी, गांवों में अलर्ट जारी

    November 2, 2026

    त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों में छापेमारी, कोरबा में खोवा और काजू कतली की गुणवत्ता की जांच

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इजराइल ने किया बड़ा हमला, हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया
    Chhattisgarh

    इजराइल ने किया बड़ा हमला, हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया

    News EditorBy News EditorOctober 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Israel Hamas War: हमास के ठिकानों पर इजराइली हमला जारी है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमले में हमास के 3600 ठिकानों को ध्वस्त किया। इजराइली सेना ने दावा किया है कि अब तक हमले में 60 आतंकी मारे गए हैं। इसी बीच इजराइल की सेना ने बड़ा दावा किया है कि उसने हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया। इसी बीच इजराइल के आतंकी संगठन हमास पर हमले में इजराइली एयरफोर्स ने हमास के 700 ठिकानों पर हमला किया है। इजराइली हमले में अब तक 1500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए। वहीं हमास के हमले में 1300 इजराइलियों की मौत हुई है।

    इजराइल की सेना ने गाजा पट्टी में मोर्चाबंदी कर ली है। इसी बीच आतंकी संगठन हमास ने बड़ा दावा किया है। हमास ने बताया कि इजराइल की बमबारी में 13 बंधकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हमास का कहना है कि गाजा पट्टी पर इजरायल की भारी बमबारी में जिन 13 बंधकों की मौत हो गई  है, उनें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। गाजा पट्टी पर इजराइल की ओर से बड़ी संख्या मे टैंकर और ट्रक गाजा बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। इजराइल ने पहले ही उत्तरी गाजा से लोगों को हटने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इजराइल की बमबारी के बाद जमीनी अटैक से भारी तबाही हो सकती है। बता दें कि इजराइल ने गाजा पट्टी में लोगों को उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जाने का जो अल्टीमेटम दिया था, उससे यही आशंका थी कि अब इजराइली गाजा पर जमीनी हमले करेगा। ऐसा सच होता दिख रहा है। क्योंकि गाजा बॉर्डर पर इजराइली हमले की हलचलें तेज हो गई हैं। इजराइली सेना कभी भी गाजा बॉर्डर पार करके गाजा पट्टी में दाखिल हो सकती हैं।

    7 दिन से जारी है जंग

    जानकारी के अनुसार गाजा पट्टी की बॉर्डर पर 3 लाख से ज्यादा इजराइली फोर्सेस तैनात हैं। ये जंग 7 दिन से जंग जारी है। इजराइली सेना ने गाजा की घेराबंदी की है। गाजा बॉर्डर पर हलचल तेज होने के बीच गाजा में इजराइली सेना कभी भी दाखिल हो सकती है। कल गुरुवार को इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के 750 ठिकानों को निशाना बनाया। हमास के कमांडो के घरों पर हमले किए गए। साथ ही जो टनल्स बनी हुई हैं, उनको भी टारगेट किया गया। बॉर्डर के पास के इलाकों में इजराइली सेना की हलचल बढ़ गई है।

    गाजा बॉर्डर पर टैंकर और ट्रकों का बड़ा काफिला

    इजराइली टैंकर और ट्रकों का काफिला दिखाई दे रहा है। इन टैंक्स की लंबाई 32 फीट लंबे, 12 फीट चौड़ाई है। ये टॉप स्पीड में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तारसे दौड़ सकते हैं। इन टैंक की खासियत यह है कि इसमें चार लोग बैठ सकते हैं। कम वजन होने के कारण अब्राहम टैंक 15 किमी तक की रेंज तक यह गोले दाग सकता है। इसमें हर टैंक में जवान गन से लैस हैं।

    24 घंटे में उत्तरी गाजा खाली करने का दिया था अल्टीमेटम

    इजराइल की सेना ने शुक्रवार को गाजा शहर के हजारों निवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए उत्तरी गाजा को खाली करने का निर्देश दिया है। इससे आशंका है कि इजराइल अपने टैंकों से बड़े जमीनी हमले कर सकता है। हमास से जारी जंग के 7वें दिन इजराइल की सेना की ओर से यह संदेश आया है। इजराइल ने कहा है कि आतंकवादी शहर के भीतर ही सुरंगों में छिपे हुए रहे हैं। यही कारण है कि 24 घंटे के भीतर उत्तरी गाजा को खाली कर निवासियों को सुदूर दक्षिण गाजा की ओर जाने का निर्देश दिया है। उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों के घर हैं और इजराइल हमास आतंकी समूह के ठिकानों को खत्म करने के लिए और घातक हमला करना चाहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026

    कोरबा में फिर हाथी की दस्तक, जंगल में घूम रहा लोनर हाथी, गांवों में अलर्ट जारी

    November 2, 2026

    त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों में छापेमारी, कोरबा में खोवा और काजू कतली की गुणवत्ता की जांच

    November 2, 2026

    देशभर के केंद्रीय GST अधीक्षकों ने शुरू की आंदोलन की लड़ाई, CBIC से की लंबित मांगें पूरी करने की मांग

    November 2, 2026

    पीएम मोदी पर कटाक्ष करना Amit Jogi’ को पड़ा भारी’ विवादित पोस्ट हटाकर मांगी माफी

    November 2, 2026

    02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

    November 2, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026

    कोरबा में फिर हाथी की दस्तक, जंगल में घूम रहा लोनर हाथी, गांवों में अलर्ट जारी

    November 2, 2026

    त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों में छापेमारी, कोरबा में खोवा और काजू कतली की गुणवत्ता की जांच

    November 2, 2026

    देशभर के केंद्रीय GST अधीक्षकों ने शुरू की आंदोलन की लड़ाई, CBIC से की लंबित मांगें पूरी करने की मांग

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.