Friday, February 20, 2026

जैजैपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में आरोपी को धर दबोचा, 7.2 लीटर शराब जप्त

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.10.2025 को मुखबीर सूचना पर ग्राम अचानपुर रोड के तालभांठा मे शराब रेड कार्यवाही किया गया जो टीकेश्वर प्रसाद चंन्द्रा पिता स्व. संजीव कुमार चंन्द्रा उम्र 21 साल साकिन गलगलाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0), को अचानपुर रोड के तालभांठा मे अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद पीला रंग के प्लास्टिक बोरी मे 40 पाव देशी प्लेन शराब प्त्येक शीशी मे 180 एम एल. भरी हुई जुमला 7.200 बल्क लीटर किमती 4000/रू एवं एक पुरानी स्तेमाली बीना नंबर हीरो स्पलेन्डर मो.सा.जिसका चेचिस नंबर 98UJQF0795 किमती 20000/रू जुमला किमती 24000/रू को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी का जेल वारंट बनने से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर, आर. 234 जय प्रकाश उरांव, आर. 276 श्याम चरण साहू, आर. 26‍1 त्रिलोक सिंग ध्रुव, का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -