Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

    August 21, 2026

    CG Weather Today : रायपुर समेत प्रदेश में बदला मौसम, बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जल जीवन मिशन: राज्य में 26.91 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन
    Chhattisgarh

    जल जीवन मिशन: राज्य में 26.91 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 11 हजार 458 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 26 लाख 91 हजार 422 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 981 स्कूलों, 41 हजार 725 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला सर्वाधिक 2 लाख 39 हजार 943 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है। इसी तरह राजनांदगांव जिला 1 लाख 84 हजार 770 तथा रायगढ़ जिला 1 लाख 60 हजार 267 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम सहित अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

    जल जीवन मिशन के तहत अब तक रायपुर जिले में 1 लाख 40 हजार 061, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 31 हजार 849, महासमुंद जिले में 1 लाख 31 हजार 180, धमतरी जिले में 1 लाख 27 हजार 625, कवर्धा 1 लाख 19 हजार 303, बिलासपुर जिले में 1 लाख 16 हजार 315, दुर्ग 1 लाख 12 हजार 956 और बेमेतरा जिले में 1 लाख 09 हजार 334 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में 1 लाख 08 हजार 862, बालोद में 01 लाख 06 हजार 686, गरियाबंद 87 हजार 047, बलरामपुर में 83 हजार 321, सरगुजा जिले के 80 हजार 668, जशपुर में 81 हजार 609, कोरबा में 79 हजार 560, सूरजपुर में 75 हजार 157, बस्तर में 74 हजार 529, कांकेर 70 हजार 693, कोण्डागांव में 70 हजार 459, कोरिया में 67 हजार 761, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 35 हजार 715, सुकमा में 28 हजार 474, बीजापुर 25 हजार 746, दंतेवाड़ा में 24 हजार 192 और नारायणपुर जिले में 17 हजार 340 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

    August 21, 2026

    CG Weather Today : रायपुर समेत प्रदेश में बदला मौसम, बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    August 21, 2026

    Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा

    August 21, 2026

    अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी मत्स्य हब : केंद्रीय सचिव श्री लेखी

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

    August 21, 2026

    CG Weather Today : रायपुर समेत प्रदेश में बदला मौसम, बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    August 21, 2026

    Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.