उखेड़ा। श्री उखेड़ा पाटीदार समाज के लिए गर्व का क्षण है, जब समाज की होनहार बेटी जानकीबेन नितिनभाई सांखला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के रूप में चयनित होकर समाज का नाम रोशन किया है। जानकीबेन, श्री कीर्तिभाई मंजीभाई सांखला की पोती और नितिनभाई कीर्तिभाई सांखला की बेटी हैं। जो वर्तमान में मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रही है।
जानकीबेन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे पाटीदार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। श्री उखेड़ा पाटीदार समाज के आयोजक समिति श्री कीर्तिभाई मंजीभाई सांखला ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए जानकीबेन को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। जानकीबेन को C.G.TIMES NEWS टीम की तरफ से बधाई ।


