पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में जिले में कुल 20 गिरफ्तारी वारंटी एवं 20 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता। सभी वारंटियों को विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बिर्रा तथा भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, सहित जिले के थाना चौकी प्रभारियों का सराहनीय योगदान रहा।



