Friday, February 20, 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 10 लाख की लूट का किया खुलासा, 7 दिन में पकड़े गए शातिर लुटेरे, 37 पुलिसकर्मी सम्मानित

जांजगीर-चांपा। नैला चौकी क्षेत्र में बीते दिनों व्यापारी से रात्रि के समय चाकू की नोक पर 10 लाख रुपए लूटने वाले शातिर लूटेरों को पुलिस ने सिर्फ 7 दिनों में गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, साइबर सेल, महिला सेल और रिस्पांस टीम के कुल 37 पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हैं। इनमें निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर), निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला), उपनिरीक्षक विनोद जाटवर (चौकी प्रभारी नैला), उपनिरीक्षक भवानी सिंह (थाना जांजगीर), साइबर सेल और अन्य इकाइयों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसपी पाण्डेय ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम वर्क और तकनीकी जांच का नतीजा है। उन्होंने सभी जवानों को आगे भी इसी तरह सक्रिय और समर्पित भाव से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्रवाई ने न केवल व्यापारियों और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया है, बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त कर दिए हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -