Saturday, October 25, 2025

अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व थाना जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अलग- अलग जगहो से 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कस्यप एवं सीएसपी जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व कार्यवाही किया गया जिसमें थाना जांजगीऱ क्षेत्र में आरोपी रहस लाल कुर्रे निवासी तिलाई थाना जांजगीर के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी गुलाब कस्यप निवासी पेन्ड्री थाना जांजगीर के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 3360/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्व किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि नरेन्द्र डिक्सेना एवं प्रआर. राजकुमार चन्द्रा थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -