जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों से रेप की वारदात हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। पूरा मामला शुक्रवार की रात दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है।
शुक्रवार रात दोनों नाबालिग बहनें घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान गांव के ही दो लड़के उन्हें झांसा देकर जंगल की तरफ ले गए। इसके बाद युवकों ने दोनों बहनों की आबरू लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले।

बेहोशी की हालत में मिलीं दोनों बहनें
पीड़ित बहनों ने बताया कि डरा-धमकाकर दोनों आरोपियों ने पूरी रात उन्हें अपने साथ रखा। उधर, जब देर रात तक दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। अगली सुबह दोनों नाबालिग बेहोशी की हालत में गांव के ही तालाब के पास पड़ी मिलीं। होश में आने के बाद भी दोनों काफी डरी सहमी थीं।


