Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नखरेबाज अधिकारी पूजा खेडकर की जा सकती है नौकरी, मुकदमे का भी डर
    Chhattisgarh

    नखरेबाज अधिकारी पूजा खेडकर की जा सकती है नौकरी, मुकदमे का भी डर

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अपनी मनमानी की वजह से दिनों सुर्खियों में हैं। अब उनकी नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है। वह अपनी विकलांगता और ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर भी विवादों में घिर चुकी हैं। पूरे मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक पैनल का गठन किया गया है। पैनल को अगर इसके साक्ष्य मिल जाते हैं तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त तक किया जा सकता है। इसके अलावा उनके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा भी चलाया जा सकता है।

    सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी का पैनल अगले दो हफ्तों में इस बात की जांच करेगा कि उन्होंने अपनी विकलांगता और ओबीसी स्टेटस को साबित करने वाले दस्तावेज कैसे हासिल किए। क्या जारी करने वाले अधिकारी ने उचित जांच की थी।

    खेडकर के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी विकलांगता की पुष्टि के लिए एम्स दिल्ली में अनिवार्य मेडिकल टेस्ट में उपस्थित होने से बार-बार इनकार कर देती हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूबीडी की श्रेणी में आईएएस रैंक हासिल की थी।

    एक सूत्र का कहना है, “पैनल अपने निष्कर्षों को डीओपीटी को सौंपेगा। फिर महाराष्ट्र सरकार को सिफारिशों के साथ रिपोर्ट भेजेगा। खेडकर को महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया गया है। अगर उन्हें अपने ओबीसी और विकलांगता के कागजात में जालसाजी करने का दोषी पाया जाता है, तो राज्य सरकार उन्हें बर्खास्त कर सकती है। इसके अलावा उन्हें जालसाजी के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।”

    खेडकर के दावों की जांच कर रहा डीओपीटी पैनल उनके ओबीसी दर्जे की पुष्टि करने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय की मदद ले सकता है। वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होने का दावा करती हैं, लेकिन उनके पिता द्वारा दायर हलफनामे में उनकी संपत्ति 40 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। वह एक पूर्व नौकरशाह हैं और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार थे। हलफनामे में खेडकर को करोड़ों रुपये के फ्लैट और प्लॉट का मालिक दिखाया गया था।

    एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है जब सिविल सेवा के इच्छुक उम्मीदवार ने पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी में चयन के लिए गलत विकलांगता का दावा किया हो। उन्होंने कहा कि लगभग हर साल ऐसे मामले सामने आते हैं जब झूठे विकलांगता दावों के आधार पर चुने गए लोग एम्स दिल्ली में अनिवार्य मेडिकल टेस्ट से बचते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.