Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » संयुक्त कलेक्टर सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मानित
    Chhattisgarh

    संयुक्त कलेक्टर सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मानित

    News EditorBy News EditorDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री सेवाराम दीवान कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। श्री दीवान ने विधानसभा निर्वाचन का कार्य भी सरल एवं सहज तरीके से संपादित किया है। इनके लंबे 28 वर्ष के सेवा काल का अनुभव प्रशासन को मिला है। इनके इस योगदान को जिला प्रशासन हमेशा याद रखेगा। उक्त बातें अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही। अपर कलेक्टर श्री साहू ने श्री दीवान के सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने कहा कि श्री दीवान के साथ कार्य करने का अनुभव सुखद रहा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति का मतलब विभाग से दूर जाना नहीं है, हम सभी से उनका आत्मीय लगाव बना रहेगा।

    संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा ने श्री दीवान के साथ कार्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह दोनों कांकेर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले को मिला है। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि श्री सेवा राम दीवान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में लंबे समय से रहने के बाद आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर बेहद सुखद अनुभूति महसूस हो रही है। उन्होंने अपने लंबी सेवा अवधि के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली पदस्थापना यूडीटी के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले में 1988 में हुई थी। उसके बाद 1995 में नायब तहसीलदार के रूप में जिला बेमेतरा, कांकेर आदि में सेवा कार्य करते हुए कोरबा जिले से आज सेवानिवृत्ति हो रही है। उन्होंने जीवन की प्रवृत्ति और निवृत्ति के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इंसान अपने पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीवन निर्वाह की ओर आगे बढ़ता है। इस स्वभाविक प्रवृत्ति में उसका अमूल्य बचपन, जवानी सब बीत जाता है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही जीवन के बाकी पहलुओं का एहसास होता है। कोरबा में कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, श्री सरोज महिलांगे ने श्री दीवान को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री दीवान को पुष्पगुच्छ एवं हार पुष्प पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.