Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पत्रकार समाज का दर्पण, कलम की ताकत किसी को भी ऊपर उठा सकती है : लखन
    Chhattisgarh

    पत्रकार समाज का दर्पण, कलम की ताकत किसी को भी ऊपर उठा सकती है : लखन

    News EditorBy News EditorDecember 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के सम्मान में प्रेस कॉम्पलेक्स टीपी नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की संध्या आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री लखनलाल देवांगन का स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री देवांगन के चुनाव संचालक व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी व जोगेश लाम्बा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार का भी स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा ने देते हुए कहा कि विधायक लखनलाल देवांगन सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के हैं। पूर्व महापौर रहते हुए उन्होंने नगर के विकास के लिए बहुत से कार्य किए और अब विधायक के साथ-साथ मंत्री बन गए हैं तो विकास के मामले में उनसे जनता को बड़ी अपेक्षाएं हैं।

    https://cgtimesnews.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-25-at-11.48.46_f8eaba80.mp4

    इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता ने उन्हें पहले महापौर और अब विधायक बनाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार में मंत्री बनाया है जिसके लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। श्री देवांगन ने कहा कि पत्रकार दर्पण होता है और वह अपनी कलम की ताकत से किसी को ऊपर ला सकता है तो नीचे भी गिरा सकता है। चुनाव में जनबल व धनबल की लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि कोरबा के झुग्गी और गलियों में रहने वाली जनता सीसी रोड नहीं जानती थी लेकिन मैने अपने महापौर कार्यकाल में गली-गली तक सीसी रोड का निर्माण कराया। पानी की समस्या को दूर किया। घरों तक पानी पहुंचाया, बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ। उस समय के काम को जनता ने याद रखा और इस चुनाव में 26790 मतों से जिताया। अब फिर से जनता ने सेवा का मौका दिया है तो विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
    इससे पहले चुनाव संचालक रहे अशोक चावलानी ने उपस्थित पत्रकारों को आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही लखनलाल देवांगन के कार्यकाल में विकास देखने को मिलेगा। इस चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लखनलाल को जिताने के लिए काम करता नजर आया और मीडिया का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में राजश्री गुप्ते ने आभार व्यक्त करते हुए श्री देवांगन के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर श्री देवांगन द्वारा सेलिब्रेशन केक काटा गया।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया, किशोर शर्मा, जयप्रकाश टमकोरिया, कमलेश यादव, विजय खेत्रपाल, नरेन्द्र मेहता, लक्ष्मीकांत जोशी, हरिराम चौरसिया, रवि पी सिंह, राजश्री गुप्ते, मनोज ठाकुर, रंजन प्रसाद, रमेश राठौर, जगदीश पटेल, तरूण मिश्रा, कैलाश ठाकुर, सत्यनारायण पाल, राजेश मिश्रा मिट्ठू, आकाश श्रीवास्तव, सुरेश देवांगन, रघुनंदन सोनी, उमेश मकवाना, संदीप शर्मा आदि के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेन्द्र देवांगन, पार्षद अब्दुल रहमान, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वैभव शर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, युगल कैवर्त,लालबाबू चौधरी, पत्रकार मो. सादिक शेख, पुरुषोत्तम दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, राजेन्द्र दास, मो. असलम, संजीत सिन्हा, हीरा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेणु जायसवाल, अनूप जायसवाल, राजेश मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, अरविंद अग्रवाल, विनोद सिन्हा, अंकित टमकोरिया, उमेश यादव, अंकित सिंह, मार्कण्डेय मिश्रा, यू-ट्यूबर अभिषेक, बबलू श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व नगरजन उपस्थित रहे।
    0 सरकारी गेस्ट हाऊस नहीं, घर पर ही रहूंगा
    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वे सरकारी गेस्ट हाऊस की सुविधा नहीं लेंगे और अपने कोहडिय़ा स्थित निवास पर ही लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे जैसे पहले लोगों के लिए खुले रहते थे, आज भी खुले रहेंगे। कोई भी जनता उनसे बेहिचक और बेझिझक मिलकर समस्या बता सकती है। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान होगा।
    0 पत्रकारों की मांगों को पूरा करेंगे
    इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि प्रेस क्लब का भी काम होगा और कंधा से कंधा मिलाकर क्लब और कोरबा के विकास के लिए काम करेंगे। पत्रकार कालोनी, प्रेस कॉम्पलेक्स व प्रेस क्लब तिलक भवन में आवश्यकता अनुसार मांगों व कार्यों पर विचार कर पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.