कोरबा 18 मार्च को कोरबा जिले के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन पहुंचकर सदन की कार्यवाही देखी और गतिविधियों से अवगत हुए। प्रथम चरण में कोरबा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचने वालों में प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, देवेन्द्र गुप्ता, बीता चक्रवर्ती, रेणु जायसवाल, नीलम पोडवार, राजकुमार शाह, प्रीतम जायसवाल, युधिष्ठिर राजवाड़े, प्रतिमा सरकार, प्रीति यादव, आशा ठाकुर, रजनी चौहान, वर्षा चौहान आदि शामिल थे।
* मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने की भेंट-मुलाक़ात
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों की संवेदनशीलता से पत्रकारों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शीघ्र मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। विष्णुदेव साय सदन की कार्यवाही से कुछ देर के लिए अपने कक्ष में पहुंचे और कक्ष के अधिकारियों ने पत्रकारों को मिलने के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट-मुलाकात करने वालों में प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रेणु जायसवाल, प्रीतम जायसवाल एवं युधिष्ठिर राजवाड़े शामिल थे। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा से मिलने पहुंचे पत्रकारों को समय भी दिया और पत्रकारों का हालचाल जानने के अलावा कहा कि पत्रकारों को राज्य भ्रमण पर भेजेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार देश के अन्य राज्यों की भौगोलिक स्थिति, वहां की संस्कृति एवं रहन-सहन से अवगत हो सकेंगे और अपनी प्रतिभाओं को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा की पहले महिला पत्रकारों को प्राथमिकता देंगे। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
* नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिले पत्रकार, उद्योगमंत्री देवांगन ने पत्रकारों को कराया स्वल्पाहार
कोरबा के पत्रकारों को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत कराने का वादा कराने का वादा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया था जिसके तहत प्रथम चरण में कोरबा के पत्रकार राजधानी रायपुर पहुंचे और छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही देखी। विधानसभा की कार्यवाही से रूबरू होने के बाद सभी पत्रकार डॉ. चरणदास से मिले और फोटो सेशन कराया। विधानसभा भवन पहुंचने पर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में कोरबा जिला भाजयुमो अध्यक्ष वैभव शर्मा ने सभी पत्रकारों को ससम्मान मंत्री के कक्ष में बैठाया और स्वल्पाहार करा हालचाल जाना। पत्रकारों ने सदस्यों के सवाल-जवाब को भी दीर्घा से देखा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


