Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Road Accident : स्कूटी सवार परिवार पर टूटा कहर , ट्रक चालक की लापरवाही ने छीनीं घर की खुशियां, एक की मौत

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Health Department Corruption : भ्रष्टाचार की परतें खुलीं , कुंजल शर्मा ने पद का किया दुरुपयोग, चुनिंदा कंपनियों को पहुंचाया करोड़ों का फायदा

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Crime News : बड़ी कामयाबी , सट्टा किंग बाबू खेमानी का ‘गेम ओवर’, पुलिस ने दी दबिश

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती मनाई जाएगी 22 नवंबर को, इस दिन न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी किस्मत
    Chhattisgarh

    Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती मनाई जाएगी 22 नवंबर को, इस दिन न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी किस्मत

    News EditorBy News EditorNovember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती साल 2024 को 22 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन को भैरव अष्टमी भी कहा जाता है क्योंकि यह शुभ दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र और न्यायप्रिय स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है। भैरव अष्टमी से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए जैसे- इस दिन संयम, साधना, और सत्कर्म करने से आपको लाभ मिलता है। वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से बचना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कार्यों के बारे में बाताएंगे जिनको काल भैरव जयंती के दिन करना शुभ नहीं माना जाता और इनको करने से आपकी किस्मत रूठ सकती है।

    काल भैरव जयंती 2024

    काल भैरव जयंती को पापों का नाश और शुभता लाने वाला माना जाता है। साल 2024 में काल भैरव जयंती की शुरुआत 22 नवंबर की शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगी। काल भैरव जी की पूजा निशा काल में यानि रात्रि को होती है, इसीलिए 22 नवंबर को ही काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। वहीं अष्टमी तिथि 23 नवंबर की रात्रि 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसलिए आपको 22 और 23 नवंबर दोनों ही दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    मांस और मदिरा न करें सेवन

    काल भैरव जयंती के दिन पूजा में काल भैरव जी को मांस और मदिरा का भोग लगाया जाता है। लेकिन पूजा में इन चीजों का अर्पण करने के अलावा अगर आप इनका सेवन कर लेते हैं तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। जिन चीजों का भोग भगवान आपने भगवान को लगाया है, अगर आप उन्हें खाते हैं तो इससे आपकी किस्मत रूठ सकती है और काल भैरव रुष्ट हो सकते हैं। इसलिए काल भैरव जयंती के दिन गलती से भी मांस-मदिरा का सेवन न करें।

    गृहस्थ न करें तांत्रिक पूजा

    कई लोग काल भैरव महाराज की तांत्रिक पूजा भी करते हैं। लेकिन गृहस्थ लोगों को काल भैरव जी की तांत्रिक पूजा करने से बचना चाहिए। तांत्रिक पूजा में जरा सी चूक आपको बड़ी हानि दे सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं, धन हानि आपको हो सकती है और किस्मत भी आप से रूठ सकती है।

    छल-कपट न करें और असत्य न बोले

    काल भैरव जी को भगवान शिव का न्यायप्रिय रूप माना जाता है। इसलिए काल भैरव जयंती के दिन गलती से भी आपको किसी के साथ भी छल-कपट नहीं करना चाहिए। साथ ही असत्य बोलने से भी इस दिन बचें।

    जानवरों के साथ न करें दुर्व्यवहार

    काल भैरव जी का वाहन कुत्ता है और पशु पक्षियों से काल भैरव अति प्रेम करते हैं। इसलिए काल भैरव जयंती के दिन आपको किसी भी जानवर के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। अगर आप पशु-पक्षियों को भोजन करवाते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है।

    अपवित्रता से बचें

    यूं तो अपवित्रता से आपको हर रोज ही बचना चाहिए। लेकिन भैरव अष्टमी के दिन आपको विशेष रूप से पवित्रता बरतनी चाहिए। इस दिन स्नान-ध्यान करें और वासना जनित विचारों से बचें। ऐसा करने से भैरव जी आप से प्रसन्न होते हैं।

    हिंसा करने से बचें

    इस दिन आपको हिंसा करने से बचना चाहिए और हिंसक विचारों को मन में नहीं आने देना चाहिए। गलत विचार आपके मन में न आएं इसके लिए धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें या ध्यान का सहारा लें।

    बड़ों का अपमान करने से बचें 

    भगवान काल भैरव उन लोगों रूठ जाते हैं जो बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं। शिक्षकों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इसलिए ऐसा काम करने से भी बचें नहीं तो भाग्य आपका साथ देना छोड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Road Accident : स्कूटी सवार परिवार पर टूटा कहर , ट्रक चालक की लापरवाही ने छीनीं घर की खुशियां, एक की मौत

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Health Department Corruption : भ्रष्टाचार की परतें खुलीं , कुंजल शर्मा ने पद का किया दुरुपयोग, चुनिंदा कंपनियों को पहुंचाया करोड़ों का फायदा

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Crime News : बड़ी कामयाबी , सट्टा किंग बाबू खेमानी का ‘गेम ओवर’, पुलिस ने दी दबिश

    April 17, 2026

    CG NEWS : सरगुजिहा बोली पर बवाल’ मासूम का एडमिशन रिजेक्ट, प्ले स्कूल घिरा विवादों में

    April 17, 2026

    CG NEWS : खनन माफिया पर कड़ा प्रहार’ अवैध रेत उत्खनन पर अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Journalist Safety News : वकीलों ने खोला मोर्चा , साथी वकील पर हाथ उठाने वाले अफसर को सस्पेंड करने की उठी मांग

    April 17, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Road Accident : स्कूटी सवार परिवार पर टूटा कहर , ट्रक चालक की लापरवाही ने छीनीं घर की खुशियां, एक की मौत

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Health Department Corruption : भ्रष्टाचार की परतें खुलीं , कुंजल शर्मा ने पद का किया दुरुपयोग, चुनिंदा कंपनियों को पहुंचाया करोड़ों का फायदा

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Crime News : बड़ी कामयाबी , सट्टा किंग बाबू खेमानी का ‘गेम ओवर’, पुलिस ने दी दबिश

    April 17, 2026

    CG NEWS : सरगुजिहा बोली पर बवाल’ मासूम का एडमिशन रिजेक्ट, प्ले स्कूल घिरा विवादों में

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.