Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Whatsapp वाला ‘स्टेटस’ अच्छा रखिये, किसी को बुरा लगा तो जाना पड़ सकता है जेल
    Chhattisgarh

    Whatsapp वाला ‘स्टेटस’ अच्छा रखिये, किसी को बुरा लगा तो जाना पड़ सकता है जेल

    News EditorBy News EditorJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अपना व्हाट्सऐप स्टेटस भी लगभग रोज अपडेट करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब सोच समझकर ही व्हाट्सऐप स्टेटस लगाइयेगा. किसी की भावना को ठेस पहुंचा तो आपके लिए मुश्किल बढ़ सकती है. व्हाट्सऐप स्टेटस से जुड़े एक मामले में बंबई हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. आइये आपको बताते हैं कोर्ट ने अपने फैसले में किन बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है.

    बंबई हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक धार्मिक समूह के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप ‘स्टेटस’ के माध्यम से दूसरों तक कुछ संदेश पहुंचाते समय जिम्मेदारी की भावना से व्यवहार करना चाहिए. न्यायमूर्ति विनय जोशी और न्यायमूर्ति वाल्मिकी एसए मेनेजिस की खंडपीठ ने 12 जुलाई को अपने आदेश में कहा कि आजकल व्हाट्सऐप स्टेटस का उद्देश्य अपने परिचितों को कुछ चीजों से अवगत कराना होता है और लोग अक्सर अपने परिचितों का व्हाट्सऐप स्टेटस देखते हैं.

    किशोर लांडकर (27) नामक व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम और सूचना प्रौद्योगकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. लांडकर ने प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया.

    अदालत ने कहा, “व्हाट्सऐप स्टेटस…आप क्या कर रहे हैं, क्या सोच रहे हैं या आपने जो कुछ देखा है उसकी तस्वीर या वीडियो हो सकता है. यह 24 घंटे के बाद हट जाता है. व्हाट्सऐप स्टेटस का उद्देश्य किसी व्यक्ति द्वारा परिचितों तक कुछ बात पहुंचाना होता है. यह और कुछ नहीं, बल्कि परिचित व्यक्तियों से संपर्क का एक तरीका है. दूसरों को कोई बात बताते समय जिम्मेदारी की भावना से व्यवहार करना चाहिए.”

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि मार्च 2023 में आरोपी ने अपना व्हाट्सऐप स्टेटस अपलोड किया, जिसमें उसने एक प्रश्न लिखा और स्टेटस देखने वालों से चौंकाने वाले परिणाम जानने के लिए गूगल पर इसे (प्रश्न को) ‘सर्च’ करने को कहा. शिकायत में कहा गया है कि जब शिकायतकर्ता ने सवाल को गूगल पर ‘सर्च’ किया, तो उसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक सामग्री नजर आई.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026

    *थाना उरगा पुलिस की दोहरी प्रभावी कार्रवाई*, नाबालिग से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का पॉक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार,  8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक अन्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 6, 2026

    Rasik Dulari Suicide Case : अब तक सामने आए 4 CCTV वीडियो, पुलिस खंगाल रही हर कड़ी

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.