रायगढ़-बिलासपुर मार्ग पर खरसिया थाना अंतर्गत आमाडोल छोटे देवगांव में बीती रात करीब दस-ग्यारह बजे सात-आठ हाथियों का दल घुस आया। हाथियों ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया और एक-दो घरों में घुसकर चावल और अन्य सामानों को भी नष्ट कर दिया।
वन विभाग और ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने के बाद हाथी सुबह जंगल की ओर लौट गए। ग्रामीणों में हाथियों के इस उत्पात से भय का माहौल है।


