Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गला दबाकर बकरे को मार डाला:शव लेकर थाने पहुंचे लोग, मालिक बोला- ट्रैक्टर ड्राइवर ने की हत्या, फिर 1 KM दूर फेंकी लाश
    Chhattisgarh

    गला दबाकर बकरे को मार डाला:शव लेकर थाने पहुंचे लोग, मालिक बोला- ट्रैक्टर ड्राइवर ने की हत्या, फिर 1 KM दूर फेंकी लाश

    News EditorBy News EditorAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बकरे की हत्या का मामला सामने आया है। मालिक का आरोप है कि बकरे को गला दबाकर मार दिया गया फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। बाद में शव को एक किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। उसने मुआवजे के बदले केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस केस की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

    गांव बछाली खुर्द निवासी परदेशी राम गोंड पेशे से किसान है। वह गांव में खेती-किसानी के साथ ही बकरा पालन भी करता है। गुरुवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था। दोपहर में उसके बेटे ने बताया कि एक बकरे की मौत हो गई है। वह दोपहर में घर पहुंचा, तब पता चला कि बकरे को मार कर पैरावट में छिपा दिया गया था।

    ट्रैक्टर ड्राइवर युवक पर हत्या का आरोप
    बकरे को मारकर फेंकने की जानकारी मिलने के बाद परदेशी राम के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मोहदा निवासी उमाशंकर राजपूत ट्रैक्टर चालक है। उसने बकरे को गला दबाकर मार दिया। फिर लाश को छिपा दिया।

    शव को एक किमी दूर फेंक आया ड्राइवर
    इस घटना की जानकारी डायल 112 में कॉल कर दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही उमाशंकर बकरे के शव को एक किलोमीटर दूर फेंक कर आ गया। लोगों ने लाश देखी तो सूचना पर पहुंचे परदेशी राम और उसके परिजन शव लेकर रात में थाना पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

    बकरा मालिक बोला- मुआवजा नहीं, कार्रवाई चाहिए
    इस मामले की शिकायत लेकर पहुंचे परदेशी राम और उसके रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर ड्राइवर उमाशंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसवाले उसे मुआवजा लेकर समझौता करने की बात कह रहे थे। लेकिन, उसका कहना है कि हमें मुआवजा नहीं, कार्रवाई चाहिए।

    पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
    रतनपुर थाना प्रभारी सागर पाठक ने कहा कि बकरे की गला दबाकर हत्या की शिकायत मिली है। मालिक ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर बकरे को मारने का आरोप लगाया है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि बकरे को उसने नहीं मारा है। किसी ने बकरे को मारकर उसके घर में लाकर छिपा दिया था। शुक्रवार को पुलिस गांव जाएगी और पूछताछ कर जांच करेगी। जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    घर में झाड़ी साफ कर रहा था युवक, अचानक कोबरा ने मारा डंक; अस्पताल पहुंचा तो मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    14 साल तक की बेटियों को HPV वैक्सीन का सुरक्षा कवच, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी नई पहल

    August 24, 2026

    CG Paper Leak : सुई से लिफाफे में किया छेद, मोबाइल से बनाया वीडियो और 11 हजार में बेचा पेपर

    August 24, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    घर में झाड़ी साफ कर रहा था युवक, अचानक कोबरा ने मारा डंक; अस्पताल पहुंचा तो मचा हड़कंप

    August 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.