Monday, July 7, 2025

गुजरात में काइट-फेस्टिवल, जयपुर में गोविंददेवजी का पतंगों से श्रृंगार:मोदी दिल्ली में पोंगल त्योहार में शामिल हुए, गाय की पूजा की; शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई

दिल्ली में तमिल समुदाय के लोगों के बीच पोंगल सेलिब्रेट करने पहुंचे पीएम मोदी ने गाय की पूजा की।देशभर में आज मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जा रहा है। कुछ लोग इसे कल भी मनाएंगे। यह त्योहार दक्षिण भारत में पोंगल, मकर विलक्कु और पेड्डा पांडुया​​​, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, लोहिड़ी और देव डोली, मध्य भारत में उत्तरायण, पूर्व में बिहू के नाम से मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पोंगल त्योहार में शामिल हुए। उन्होंने गुड़ और चावल से भगवान सूर्य का प्रसाद बनाया और गाय की पूजा की। यहां उन्होंने तमिल समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंगल का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की राष्ट्रभावना को दर्शाता है।

वहीं, गुजरात में उत्तरायण के अवसर पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रविवार को जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पतंग उड़ाई।

राजस्थान के जयपुर में आराध्य देव गोविंददेव जी का मकर संक्रांति के मौके पर पतंगों से श्रृंगार किया गया। इसके अलावा वाराणसी, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। देशभर के मंदिरों में भाजपा ने आज से सफाई अभियान की शुरुआत की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -