Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जानिए क्या है SAHARA का पैसा वापस पाने का प्रोसेस? रिफंड पोर्टल खुलते ही उमड़ पड़े धोखा खाए निवेशक
    Chhattisgarh

    जानिए क्या है SAHARA का पैसा वापस पाने का प्रोसेस? रिफंड पोर्टल खुलते ही उमड़ पड़े धोखा खाए निवेशक

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सहारा इंडिया में पैसा लगाकर धोखा खा चुके लाखों निवेशकों के लिए 18 जुलाई को केंद्र सरकार ने एक खास पोर्टल की शुरुआत की है, जिस पर जाकर वे अपने दस्तावेज अपलोड कर अपने जमा पैसे को वापस पा सकते हैं। सरकार के इस प्रयास को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल है। अब तक 5 लाख लोगों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बता दें कि सरकार ने कहा है कि लोगों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के 45 दिनों के भीतर पैसा वापस मिलेगा।

    रिफंड पोर्टल पर उमड़े निवेशक

    सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ शुरू करने के महज कुछ दिनों में ही पांच लाख जमाकर्ता इस पर पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें धन लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शाह ने 18 जुलाई को ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ की शुरुआत की थी। इस मंच का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहतन की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है। सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ता इस पर वैध दावे जमा करा सकते हैं।

    क्या है सहारा रिफंड पोर्टल? 

    सरकार ने पहले कहा था कि सहारा की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को नौ महीने के भीतर धन लौटा दिया जाएगा। यह घोषणा उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें उसने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया था। इन चार सहकारी समितियों के नाम सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हैं।

    Sahara Refund Portal का ऑनलाइन लिंक?

    इसके लिए आपको इस लिंक (https://mocrefund.crcs.gov.in/) पर जाना होगा।

    सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया
    • सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
    • सबसे पहले आपको आधार के आखिरी 4 अंकों को दर्ज करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का आधार लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा और आपको ओटीपी मिल जाएगा।
    • ओटीपी को दर्ज करें।
    • लॉग इन करने के बाद आधार की जानकारी के लिए सहमति दें।
    • इसके बाद अगले पेज पर जाकर नियम व शर्तों को स्वीकार करें।
    • फिर आधार नंबर दर्ज कर, “Get OTP” पर क्लिक करें।
    • इसके बाद ओटीपी को वेरिफाई करें। इसके बाद आधार डिटेल्स दिखेगी।
    • सर्टिफिकेट डिपॉजिट पर दी गई डिटेल्स को भरें। फिर ‘Submit Claim’ पर क्लिक करें।
    • जब आप आपकी क्लेम रिक्वेस्ट जनरेट होगी। यहां अपनी जानकारी को चेक करें, क्योंकि इसे बाद में बदला नहीं जा सकता है।
    • इसके बाद फोटोग्राफ को फिक्स करें और फोटोग्राफ के साथ साइन करें।
    • क्लेम फॉर्म और पैन कार्ड को दस्तावेजों के साथ अपलोड करें। इसके बाद आपका क्लेम रिक्वेस्ट नंबर जनरेट हो जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026

    BJP ने बदली संगठन की जिम्मेदारियां, शिवप्रकाश को 5 राज्यों का दायित्व’ कर्मवीर सिंह को अहम पद

    September 24, 2026

    🔴 अब तक 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    September 24, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Accident News : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल’ हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

    September 24, 2026

    CG BREAKING : CGBSE 10वीं-12वीं सेकंड मेन परीक्षा के पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    September 24, 2026

    मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

    September 24, 2026

    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

    September 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.