कोरबा वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में 51 हाथी घूम रहे हैं। कुदमुरा रेंज पहुंचा दंतैल हाथी वापस छाल रेंज लौट गया है। हाथियों ने 50 किसानों की धान, तिल की फसल को चौपट कर दिया।
साथ ही सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग को भी तोड़ दिया है। हाथी शाम होते ही अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। सुबह फिर एक साथ हो जाते हैं। ग्राम नवापारा बीट में घूम रहे 8 हाथियों ने बोतली के 5 किसानों की फसल को चौपट किया है। बड़मार में अभी 43 हाथी घूम रहे हैं। 15 हाथी पहले एक साथ घूम रहे थे। इनमें से 7 हाथी नए झुंड में शामिल हो गए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

