कोरबा कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। अलसुबह हुई इस घटना में परिजनों ने शुरुआत में इसे किसी कीड़े के काटने की सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे आनन्-फानन में चिकित्सालय ले जाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ सन्नू (11) के रूप में की गयी हैं।
मृतका के पिता राकेश महतो ने बताया कि रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। अलसुबह लगभग 4 बजे बच्ची अचानक उठी और कान के पास किसी चीज के काटने की शिकायत करने लगी। उसने कमरे में मौजूद चूहे के बिल की ओर इशारा किया, जहां कुछ हलचल दिखाई दे रही थी। परिजनों ने इसे चींटी या किसी अन्य कीड़े का काटना समझकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई।
कुछ देर बाद वैष्णवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। कान के पास सूजन बढ़ गई और उसे बेचैनी महसूस होने लगी। लक्षण गंभीर होते देख पिता को सांप के डसने की आशंका हुई। इसके बाद परिवार बच्ची को तत्काल दर्री के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा।
निजी चिकित्सालय में शुरुआती उपचार पश्चात चिकित्सको ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सको ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


