कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम के पास सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



