कोरबा कोरबा जिले में बागों थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरा मोहल्ला खुर्रुभाठा में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला हैं। उक्त मृतक की पहचान दिलीप सिंह पिता गोविंद सिंह (22 वर्ष) के रूप में की गयी हैं।
मृतक के पिता ने बताया कि रात्रि लगभग 10.30 बजे वह शौचालय जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन जब वह नहीं लौटा, तो वे उसे खोजने के लिए बाहर निकले। जैसे ही वह घर से सौ मीटर के आसपास गए, तब उन्हें छिता पेड़ पर रस्सी से फांसी लटका हुआ उसका शव मिला।
उक्त घटना की सूचना ग्राम के सरपंच फूलमनी कुजूर द्वारा तुरंत बागों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


