Friday, October 24, 2025

(कोरबा) जिला चेंबर के पदों पर चुनाव 1 जुलाई को

कोरबा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदो पर चुनाव 1 जुलाई को होगा। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। चेंबर भवन में सूची चस्पा की गई है, इसका अवलोकन किया जा सकता हैं। सूची के संबंध में दावा/आपत्ति 15 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चेंबर भवन में जमा कर सकते हैं। 17 जून को सुबह 11 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, शाम 4ः00 बजे तक नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 1 जुलाई मंगलवार को संगठन के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दिन शाम 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। शाम 5 बजे के बाद मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री के एक-एक पद के लिए चुनाव संपन्न होगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -