कोरबा कोरबा जिले के दोनों वन मंडल में हाथियों की संख्या 106 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल में 52 और कटघोरा वन मंडल में 54 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों ने 25 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
कोरबा रेंज के गेरांव से हाथियों का झुंड फिर से करतला रेंज पहुंच गया है। करतला रेंज के कोटमेर में अभी 5 हाथी है। इसी तरह करतला के आसपास 47 हाथियों का दल घूम रहा है। हाथियों ने घोटमार और करतला में 6 किसानों की फसल को चौपट कर दिया।
वन विभाग ने आसपास के 15 ग्रामो में ग्रामीणों को सतर्क करने मुनादी कराई है। पसान रेंज में 54 हाथी एक साथ घूम रहे हैं। हाथियों का दल हरदेवा के पास गाड़ागोड़ा के जंगल में घूमता रहा। रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। हाथी अभी जंगल में ही अधिक समय बिता रहे हैं। फसल को जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा देने आंकलन किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



