Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने आपदा प्रबंधन को किया अलर्ट

    July 29, 2026

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल; अब राज्यसभा में होगी चर्चा

    July 29, 2026

    CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ 7 अधिकारियों को नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर उठे सवाल

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » KORBA : फ्लोरामैक्स धोखाधड़ी मामला: 40 हजार महिलाओं के साथ हुई अरबों की ठगी, आयोग ने दिखाया सख्त रुख
    Chhattisgarh

    KORBA : फ्लोरामैक्स धोखाधड़ी मामला: 40 हजार महिलाओं के साथ हुई अरबों की ठगी, आयोग ने दिखाया सख्त रुख

    News EditorBy News EditorNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। कोरबा जिले की लगभग 40 हजार महिलाओं से अरबों रुपए की कथित धोखाधड़ी करने वाली फ्लोरामैक्स कंपनी पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। अब इस घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने इस मामले की शिकायत आयोग में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं को लालच देकर 30-30 हजार रुपए का लोन निकलवाया और उनसे लगभग 120 करोड़ रुपए का निवेश कंपनी में कराया गया। शिकायत के बाद आयोग ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को इस संबंध में 30 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।

    आयोग ने जताई सख्ती, 30 दिन में मांगा जवाब

    आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा कि यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता और आदिवासी महिलाओं के आर्थिक शोषण से जुड़ा है। इसलिए इसमें SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आयोग ने कहा कि जांच एजेंसी द्वारा तैयार चालान की प्रमाणित प्रति आयोग को भेजी जाए।

    13 आरोपी गिरफ्तार, 10 को मिली जमानत

    आयोग के समक्ष बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने बताया कि जांच के दौरान कंपनी से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 10 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने के लिए आरोपियों की संपत्तियों की तलाश की जा रही है, और कुछ संपत्तियां बरामद भी की गई हैं।

    पीड़ित महिलाओं को मिलेगा न्याय

    आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए तथा पीड़ित महिलाओं को मुआवजा और न्याय दिलाने की दिशा में राज्य सरकार शीघ्र कदम उठाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने आपदा प्रबंधन को किया अलर्ट

    July 29, 2026

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल; अब राज्यसभा में होगी चर्चा

    July 29, 2026

    CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ 7 अधिकारियों को नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर उठे सवाल

    July 29, 2026

    CG Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका’ छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, DPI ने जारी किया विज्ञापन

    July 29, 2026

    शराब घोटाले की जांच में EOW का बड़ा कदम’ अनवर ढेबर के करीबियों के यहां छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

    July 29, 2026

    CG Teacher News : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला’ डिजिटल अटेंडेंस से होगी शिक्षकों की निगरानी, वेतन प्रक्रिया में बदलाव

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने आपदा प्रबंधन को किया अलर्ट

    July 29, 2026

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल; अब राज्यसभा में होगी चर्चा

    July 29, 2026

    CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ 7 अधिकारियों को नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर उठे सवाल

    July 29, 2026

    CG Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका’ छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, DPI ने जारी किया विज्ञापन

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.