कोरबा कोरबा अंचल टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन में संचालित कोरबा प्रेस क्लब के आगामी सत्र 2026-28 के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने रविवार 7 जून को आधिकारिक रूप से चुनाव और मतदान कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार प्रेस क्लब के कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे। सभी चुनावी प्रक्रियाएं और मतदान तिलक भवन कोरबा प्रेस क्लब परिसर में ही संपन्न कराई जाएंगी।
अधिकृत जानकारी के अनुसार, यह चुनाव कुल 9 महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 1 संरक्षक, 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 उपसचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्यों के पद शामिल हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकारिता जगत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
# विस्तृत चुनाव कार्यक्रम
मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिकृत समय-सारणी के अनुसार चुनावी प्रक्रिया आगामी 9 जून से प्रारंभ होकर 14 जून को परिणाम घोषणा के साथ संपन्न होगी।
* 09 जून मंगलवार प्रातः 10:00 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
* 10 जून बुधवार प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक मतदाता सूची पर दावा/आपत्ति एवं निराकरण होगा।इसके बाद सायं 4:00 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
* 11 जून गुरुवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
* 12 जून शुक्रवार प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दोपहर 2:30 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। अपराह्न 4:00 बजे तक दावा/आपत्ति ली जाएगी और ठीक 4:30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
* 13 जून शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा तय की गई है, जिसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।
* 14 जून रविवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अपराह्न 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और तुरंत बाद चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


