Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba News : अमित शाह की कटघोरा में सभा आज, साधेंगे आदिवासी वोट
    Chhattisgarh

    Korba News : अमित शाह की कटघोरा में सभा आज, साधेंगे आदिवासी वोट

    News EditorBy News EditorMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कटघोरा के प्रवास पर रहेंगे। यहां दोपहर एक बजे उनकी सभा आयोजित की गई है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कटघोरा ऐसा केंद्र बिंदु है, जहां कोरबा लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र के लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। कटघोरा से पाली-तानाखार विधानसभा लगा हुआ है, जहां आदिवासी वर्ग की बाहुल्यता है। शाह इस वर्ग को भी साधने की कोशिश करेंगे।

    कोरबा लोकसभा के आठ विधानसभा में छह में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। मनेन्द्रगढ, भरतपुर- सोनहत, बैकुंठपुर, मरवाही में भाजपा का कब्जा होने के बावजूद यहां के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं। उधर रामपुर और पाली-तानाखार में भाजपा की स्थिति पहले से ही कमजोर है। कोरबा शहर में भाजपा की स्थिति बेहतर है और यहां से होने वाले लीड को लेकर भाजपा के नेता भी आश्वस्त हैं। यही वजह है कि कोरबा की जगह कटघोरा में सभा का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि इस सभा के बाद रणनीतिकार शाह का जादू एक बार फिर कोरबा में चलेगा। 16 माह के अंदर तीसरी बार शाह जिले के प्रवास पर आएंगे।

    राजनीतिक पंडितों का कहना है कि उनके दौरे के बाद कोरबा संसदीय क्षेत्र में माहौल बदलेगा। यहां बताना होगा कि विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के कुछ दिन पहले ही शाह का दौरा हुआ था और उसके बाद पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में चला गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। यहां कई स्थानीय भाजपा के नेता इसके दावेदार थे, स्वाभाविक तौर पर उनके अंदर निराशा है। भले ही वे खुलकर न बोल रहे हों, पर प्रत्याशी सरोज के समर्थन में भी खुल कर मैदान में नहीं आ रहे। कुछ नेता अनमने ढंग से कार्य कर रहे हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले शाह आए थे और उस दौरान भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए कहा था कि ये बड़े आदमी बनेंगे और उन्हें मंत्री बना दिया गया। इस बार भी शाह अपने पिटारे से अवश्य कुछ न कुछ निकालेंगे जरूर। कांग्रेस प्रत्याशी भी निशाने पर रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.