कोरबा। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्योत्सव के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बालकोनगर में विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा विकासखंड के 20 विद्यालयों के लगभग 54 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध और क्विज के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में भानु गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन क्षमता और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- प्रथम: भानु गुप्ता – सेजेस रूआबांधा साडा, कोरबा
- द्वितीय: रिया पाण्डेय – बीटीआई हायर सेकेंडरी स्कूल, बालको
- तृतीय: हिमानी सोनी – पीएम श्री सेजेस बालको
भाषण प्रतियोगिता में आयुषी सिंह रहीं अव्वल
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और वक्तृत्व कला से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इसमें पीएम श्री सेजेस बालको की आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- प्रथम: आयुषी सिंह – पीएम श्री सेजेस बालको
- द्वितीय: जानी पटेल – पीएम श्री सेजेस तिलकेजा
- तृतीय: प्रिया साहू – सेजेस साडा कन्या, कोरबा
क्विज प्रतियोगिता में दृष्टि धीवर ने मारी बाजी
क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान और अपनी विषयगत जानकारी का प्रदर्शन किया। इसमें बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको की दृष्टि धीवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- प्रथम: दृष्टि धीवर – बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको
- द्वितीय: दिनेश कुरी – पीएम श्री सेजेस बालको
- तृतीय: जिया – हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा
शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा टी.पी. उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र साहू, बीआरसीसी अनिल रात्रे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनहर, व्याख्याता संजय दुबे, प्रधानपाठक एवं सीएसी कश्यप, बालको संकुल क्रमांक-1 के सत्यनारायण मनहर उपस्थित रहे।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं पार्षद दल के सचेतक सत्येन्द्र दुबे, पीएम श्री सेजेस बालको की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ दुबे, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कृष्णा रानी मनहर सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित आचार्य एवं व्याख्याता निर्णायक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी प्रतिस्पर्धा के जरिए सीखने का अवसर मिला। राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित इस विकासखंड स्तरीय आयोजन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।




