Monday, March 10, 2025

कोरबा: जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत जनपद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोरबा। जिले के सभी विकासखंडों में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में माधुरी देवी ने जनपद अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद जाखड़ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनके साथ ही कुल 25 जनपद सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली।

जनपद पंचायत सभागार में हुआ आयोजन

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जनपद पंचायत के सभागार में किया गया, जहां पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जनपद क्षेत्र के विकास का संकल्प

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी और उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ ने जनपद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई और पारदर्शी प्रशासन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी और विकास योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -